फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Crime Friendship on Facebook then the pretense of marriage Gangraped a minor along with friends

Muzaffarpur: फेसबुक पर दोस्ती फिर शादी का झांसा, युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 07 Aug 2023 02:31 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Mon, 07 Aug 2023 02:31 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ले में रहने वाली एक नाबालिग से साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। आरोपी ने फेसबुक के जरिए नाबालिग को अपने जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर गैंगरेप किया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Crime Friendship on Facebook then the pretense of marriage Gangraped a minor along with friends
नाबालिग के साथ गैंगरेप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। युवक ने फेसबुक के जरिए पहले तो नाबालिग से दोस्ती की। उसके बाद शादी करने का झांसा देकर अपने पांच-छह दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छूटने के बाद उसने अपनी मां के साथ नगर थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। सरैया इलाके के रहने वाले एक नामजद व उसके पांच-छह दोस्तों पर केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


अपर थानेदार ओमप्रकाश के आदेश पर पुलिस पदाधिकारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया कि बीते नौ जुलाई की रात करीब दस बजे मेरी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया गया। घटना के वक्त मेरी पुत्री घर पर सो रही थी। तभी हमारे घर पर सरैया थाना क्षेत्र के सिसबनिया गांव निवासी सत्यानंद अपने पांच-छह दोस्तों के साथ घर पर आया और मारपीट कर पुत्री को जबरन अपहरण कर ले गया। इसकी शिकायत नगर थाने में की गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई दिलचस्पी नही दिखाई। वहीं बीते पांच अगस्त को रात करीब आठ बजे रात में मेरे मोबाइल पर सत्यानंद ने फोन कर कहा कि आपकी पुत्री सरैया चौक पर है आकर ले जाइए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय कुछ लोगो के साथ वहां जाकर बच्ची को घर लेकर आई। पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपी सत्यानंद व उसके दोस्तों ने मेरे साथ कई बार गलत काम किया है। 
विज्ञापन


मैसेंजर के जरिए नाबालिग से दोस्ती
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि फेसबुक पर सत्यानंद से जान पहचान हुई थी। मैसेंजर पर बातचीत के दौरान सत्यानंद ने बहला फुसलाकर मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद लगातार फोन पर बातचीत होने लगी। इस दौरान सत्यानंद उसके घर के पास कई बार मिलने भी आया। जब भी वह आता था तो भगाकर ले जाने का प्रयास करता था। लेकिन वह तैयार नही थी। बीते नौ जुलाई को सत्यानंद अपने दोस्तों के साथ घर आया था। जबरन मुझे अपने साथ कहीं ग्रामीण क्षेत्र में ले गए। जहां सिर्फ एक झोपड़ी व खेत-खलिहान था। वहीं रखकर सत्यानंद व उसके दोस्त ने लगातार कई बार गलत काम किया। फिर शनिवार को एक चौक पर लाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी चार बेटियां है। दो की शादी हो गई है। जबकि दो बच्ची लकड़ी ढाही इलाके में किराये के मकान में रहकर चॉकलेट फैक्ट्री में काम करती है। पीड़िता तीसरे नंबर की बेटी है। घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने बताया वह दोनों बेटियों को लेकर पति से अलग रहती है। पति भी अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed