फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur corona vaccine ruckus at vaccination centre people injured

बिहार: मुजफ्फरपुर में कोरोना टीकाकरण केंद्र पर जमकर चले लाठी-डंडे, हेडमास्टर समेत तीन लोग घायल

Fri, 16 Jul 2021 01:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 16 Jul 2021 01:55 PM IST
सार

कोरोना वैक्सीन लेने को लेकर मुजफ्फरपुर में एक केंद्र पर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में स्कूल के हेडमास्टर समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur corona vaccine ruckus at vaccination centre people injured
मुजफ्फरपुर टीकाकेंद्र पर हंगामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में कोरोना टीकाकरण केंद्र पर उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब वैक्सीन लगवाने को लेकर दो पक्ष आपस में झगड़ने लगे। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और कुर्सियां फेंकी गईं। स्कूल में स्थित टीकाकरण केंद्र पर हुई मारपीट में हेडमास्टर समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, मुजफ्फरपुर के कथैया थाना क्षेत्र के जसौली टोला के इमलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या परिसर में कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। शुक्रवार को इस केंद्र पर अचानक भीड़ उमड़ गई। टीका लेने के लिए लोगों में आपाधापी मच गई। पहले टीका लेने के लिए दो गुटों में विवाद शुरू हो गया थोड़ी देर में दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कुछ लड़के लाठी-डंडे चलाने लगे तो कुछ एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। हंगामे के कारण वैक्सीनेशन को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


स्कूल के हेडमास्टर का हाथ टूटा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हेड मास्टर सुरेश कुमार निराला, जितेंद्र कुमार सिंह, सरिता देवी को गंभीर चोटें आई हैं। पिटाई से हेड मास्टर का दाहिना हाथ टूट गया। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। हेड मास्टर सुरेश कुमार निराला ने कुड़िया निवासी मुकेश सिंह, सचिन्द्र सिंह, झुना सिंह, मिठू सिंह, अम्बिका सिंह, झुनझुन ठाकुर समेत अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, स्कूल में वैक्सीनेशन का काम चल रहा था, इसी दौरान 10-12 की संख्या में लोग लाठी डंडे से लैस होकर आ पहुंचे और हंगामा करने लगे। हेड मास्टर सुरेश कुमार निराला ने कहा कि ये लोग पहले टीका लगवाने का दबाव बनाने लगे, मना करने पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed