फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Murder Case : Main accused of ASI Rajiv Ranjan Mall arrested Araria Bihar Police Bihar news

Bihar news : दारोगा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खदेड़कर पकड़ी पुलिस, अधिकारी पर भी गिरी गाज

Thu, 20 Mar 2025 10:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 20 Mar 2025 10:54 PM IST
सार

Bihar : दरोगा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की गई है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। इसके साथ ही एक पुलिस अधिकारी पर भी गाज गिराई गई है।

विज्ञापन
Murder Case : Main accused of ASI Rajiv Ranjan Mall arrested Araria Bihar Police Bihar news
पुलिस की गिरफ्त में मुख्या आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अररिया जिले में दारोगा राजीव रंजन मल्ल के हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनमोल यादव को अररिया के बथनाहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनमोल के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक मैग्जीन, तीन गोली और 25 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि अररिया के एसपी अंजनी कुमार ने की है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। अनमोल यादव की गिरफ्तारी से पहले भी पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं हत्याकांड में फुलकाहा के थाना अध्यक्ष रोशन कुमार के बाद रानीगंज के पुलिस अंचल निरीक्षक राजीव रंजन कुमार पर कार्रवाई की गई है। रानीगंज के पुलिस अंचल निरीक्षक को तत्काल पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए - http://Bihar News: पप्पू यादव का सपना टूटा, मगर दिल खिला; कन्हैया कुमार के कारण राजेश कुमार बिहार कांग्रेस अध्यक्ष
विज्ञापन


खदेड़कर पकड़ाया कुख्यात 
अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि अनमोल यादव को लेकर अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही थी। पुलिस को कई सुराग मिले थे, जिनके आधार पर पुलिस ने अररिया जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में गुरुवार सुबह छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने लगा, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सारे गुनाहों का हिसाब करेगी पुलिस 
अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि अनमोल यादव के खिलाफ अनमोल पर फुलकाहा थाना में तीन और नरपतगंज व बथनाहा थाने में एक मामला दर्ज है। अब पुलिस उसके सारे गुनाहों को खंगाल कर उसके खिलाफ सबूत इकट्ठा कर रही है। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि उसके खिलाफ कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जबकि कई मामले दर्ज नहीं किये जा सके। जानकारी के मुताबिक यह लोगों को जान से मारने की धमकी देता था, इसलिए लोग डर से उसके खिलाफ आवाज नहीं उठाते थे। अब उसके सारे गुनाहों को सूचीबद्ध किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed