{"_id":"64328b36a09f02f09f0bbf56","slug":"municipal-administration-in-sitamarhi-exposed-the-case-of-making-fake-certificates-the-accused-arrested-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सीतामढ़ी में नगर निगम प्रशासन ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का मामला किया उजागर, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सीतामढ़ी में नगर निगम प्रशासन ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का मामला किया उजागर, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 09 Apr 2023 03:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 09 Apr 2023 03:24 PM IST
सार
सीतामढ़ी में नगर निगम प्रशासन ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला उजागर किया है। प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर हजारों रुपये अवैध तरीके से लिए जा रहे हैं। इस मामले में एक आरोपी को फर्जी प्रमाण पत्र के सबूत के साथ गिरफ्तार कि गया है। वहीं, नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में इन दिनों फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। इतना ही नहीं प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर हजारों रुपये अवैध तरीके से लिए जा रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ने शहर में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला उजागर किया है। इस मामले में एक शातिर को फर्जी प्रमाण पत्र के सबूत के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। निगम प्रशासन ने उक्त युवक को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने शातिर से पूछताछ शुरू कर नियम संगत कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मामले का खुलासा तब हुआ जब शनिवार को एक युवक नगर निगम के काउंटर पर अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचा। वहां कर्मी ने उसके जन्म प्रमाण पत्र को फर्जी करार दिया। इस पर शोरगुल होने लगा। हल्ला सुनकर पहुंचे नगर आयुक्त ने उस युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन
पीड़ित युवक सिकंदर सिंह जिले के रीगा प्रखंड के जयनगर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह निगम कार्यालय परिसर स्थित आधार काउंटर पर अधार कार्ड बनवाने पहुंचा था। जब बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र दिया तो सत्यापन के दौरान फर्जी सा लगा। इसकी जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडेय ने सिकंदर से पूछताछ की। सिकंदर ने बताया कि 18 सौ रुपये देकर अपने तीन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र भवदेपुर गुमटी के पास वार्ड-39 निवासी बमजद अली के बेटे अल्ताफ हुसैन की दुकान से बनवाया है।
विज्ञापन
इसके बाद नगर आयुक्त प्रमोद पांडे ने फौरन एक टीम गठित की और उक्त दुकान में छापेमारी की। इस दौरान दुकान संचालक अल्ताफ ने चकमा देकर फरार होने की कोशिश की। हालांकि टीम उसे पकड़ने में सफल रही। नगर आयुक्त ने आरोपी युवक से काफी पूछताछ करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारियों के द्वारा सख्ती से पूछताछ करने के बाद अल्ताफ ने अपना जुर्म स्वीकार किया। वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त के सूचना पर उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आगे की कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।