फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   youth was shot in celebratory firing during the jaimala ceremony in Begusarai

Begusarai: जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग, एक युवक को लगी गोली…परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती; मची अफरातफरी

Thu, 30 May 2024 02:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 May 2024 02:32 PM IST
सार

Begusarai: बेगूसराय में पुलिस की दबिश के बावजूद भी हर्ष फायरिंग का मामला लगातार सामने आ रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर हर्ष फायरिंग की घटना सामने आया है। जहां जयमाला की रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग करने के दौरान एक युवक को गोली लग गई। 

विज्ञापन
youth was shot in celebratory firing during the jaimala ceremony in Begusarai
जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उस युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। हालांकि जयमाला रस्म के दौरान गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल भी उत्पन्न हो गया।

विज्ञापन


घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की है। घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के चनारपुर गांव के रहने वाले सुनील कुमार का पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि घायल युवक प्रिंस कुमार अपने मामा के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि बारात सही तरीके से दरवाजा पर लग गई थी। दरवाजा पर लगने के बाद जब जयमाला की रस्म की जा रही थी,  तभी प्रिंस कुमार के बगल में एक लड़का हथियार लेकर बैठा था और इस दौरान ताबड़तोड़ हथियार से हर्ष फायरिंग करने लगा। हर्ष फायरिंग करने के दौरान ही प्रिंस कुमार के पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि गोली लगते ही प्रिंस कुमार बेहोश होकर उसी जगह गिर गया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा वीरपुर थाना पुलिस को दी गई है। मौके पर बीरपुर थाने की पुलिस ने पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed