फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Woman shot and injured in Jamui

Bihar News: महिला को गोली मारकर किया घायल, पति और ननद के साथ भी की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 27 Feb 2024 12:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Feb 2024 12:56 PM IST
सार

Bihar News: जिले के झाझा थाना क्षेत्र के केशापुर उतरवाड़ी टोला में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की देर रात आधा दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। साथ ही महिला के पति और उसकी ननद के साथ भी मारपीट किया है। जिसमें पति पत्नी समेत ननद घायल हो गए।

विज्ञापन
Woman shot and injured in Jamui
महिला को गोली मारकर किया घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई के केशापुर उतरवाड़ी टोला में एक महिला को गोली मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं महिला के साथ-साथ उसके पति और ननद के साथ भी मारपीट की गई है। आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां गोली लगने से घायल हुई महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज के बाद सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि घायल महिला की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। जबकि मारपीट में घायल हुए उसके पति त्रिवेणी सिंह और ननद शीला देवी के रूप में हुई है। घायल महिला की छोटी ननद चांदनी सिंह ने बताया कि लगभग दस माह पूर्व उसकी मंझली भाभी डोली सिंह ने दिल्ली में सुसाइड कर लिया था, जिसमें उसका मंझले भाई तवेंद्र सिंह उसकी हत्या के मामले में जेल में है। इसी बात को लेकर मंझली भाभी के मायके वाले लगातार इन सबके साथ विवाद करते आ रहे है।
विज्ञापन


सोमवार की है घटना
सोमवार को गांव में एक शादी समारोह था, जिसमें भाई त्रिवेणी सिंह गए हुए थे और रात्रि में लगभग 1ः30 बजे घर आया तभी चार बाइक पर भाभी के जीजा केदार सिंह, उसका भाई नवल सिंह, नवल सिंह का बेटा सोनू सिंह, मंझली भाई के भाई पिंटू सिंह, कारू सिंह एवं अन्य दो अज्ञात पीछा करते हुये घर में घुस गए और भाई के साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद बहन शीला देवी और भाभी लक्ष्मी देवी बीच बचाव करने के लिये गई तो आरोपी उनलोगों के साथ भी मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed