फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Woman's body found in suspicious condition

Begusarai: संदिग्ध अवस्था में महिला का मिला शव, पीहर पक्ष ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Wed, 10 Apr 2024 12:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Apr 2024 12:40 PM IST
सार

Begusarai: बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गले में फंदा डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Woman's body found in suspicious condition
संदिग्ध अवस्था में महिला का मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव का है। मृत महिला की पहचान कमरुद्दीनपुर गांव के रहने वाले जितेंद्र निषाद की पत्नी मनीषा देवी के रूप में की गई है। मृतका के भाई ने बताया है कि पिछले 6 साल पहले मनीषा कुमारी की शादी जितेंद्र कुमार निषाद के साथ बड़ी धूमधाम से की गई थी।

विज्ञापन


शव का कराया गया पोस्टमार्टम
शादी के बाद से ही बहन मनीषा कुमारी के साथ उसका पति मारपीट और गाली गलौज करता रहता था। उन्होंने बताया है कि मनीषा की सास और पति लगातार इसको टॉर्चर किया करते थे। इस दौरान उन्होंने गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया है कि मोबाइल के माध्यम से जानकारी मिली कि मनीषा कुमारी की मौत हो गई है। जब आनन फानन में उसके ससुराल पहुंचे तो वहां उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed