फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Woman cheated of Rs 3,000 in the name of donating blood

Begusarai: ब्लड देने के नाम पर महिला से 3 हजार रुपये की ठगी, आरोपी को भीड़ ने जमकर पीटा, किया पुलिस के हवाले

Mon, 01 Apr 2024 10:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Apr 2024 10:15 AM IST
सार

Begusarai: आम लोगों की मानसिकता अब इतनी गिर चुकी है की लोग गरीब एवं निसहाय लोगों से भी ठगी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वह भी तक जब एक महिला अपने पति की बीमारी से परेशान थी और उक्त महिला ने अपने पति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसके पति जीवन और मौत के बीच सांस ले रहे हैं और महिला के पति को ब्लड की आवश्यकता थी। 

विज्ञापन
Woman cheated of Rs 3,000 in the name of donating blood
ब्लड देने के नाम पर महिला से ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला बेगूसराय सदर अस्पताल से संबंधित है। पीड़ित महिला की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी रंजू देवी के रूप में की गई है। महिला ने बताया कि उसके पति गंभीर बीमारी से ग्रसित है और कई दिनों से सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है । रविवार को महिला के पति को खून की आवश्यकता थी और इसके लिए महिला रंजू देवी दर-दर भटक रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान नगर निगम क्षेत्र के ही पोखरिया निवासी बाबुल कुमार नामक एक युवक की नजर रंजू देवी पर पड़ गई और उसने उससे कहा कि 3000 दो तो मैं ब्लड उपलब्ध करवा देता हूं। यह कह कर आरोपी युवक ने महिला से 3000 की ठगी कर ली और उसे एक छोटा सा सिरिंज देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
आज बाजार में टहलते हुए महिला की नजर आरोपी युवक पर पड़ गई तब महिला ने साहस का परिचय देते हुए उस युवक को पकड़कर सदर अस्पताल लेकर आई और सदर अस्पताल में कार्यरत सिक्योरिटी वालों से इसकी शिकायत की, तब सिक्योरिटी वालों ने उसे पकड़ लिया। उक्त मामले की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में मौजूद आम लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई भी की। तत्पश्चात सदर अस्पताल की सिक्योरिटी गार्ड ने उसे नगर थाने के हवाले कर दिया है। फिलहाल महिला का कहना है कि उक्त युवक के द्वारा जो 3000 की ठगी की गई है उसे वापस करवाया जाए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed