फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Ward councilor drowned while bathing in Ganga

Bihar News: गंगा में स्नान के दौरान डूबा वार्ड पार्षद, बचाव राहत दल की टीम ने निकाला शव

Sun, 17 Mar 2024 02:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 17 Mar 2024 02:09 PM IST
सार

Bihar News: मनियारचक घाट पर गंगानदी में डूबने से वार्ड सदस्य संतोष कुमार मंडल (42) की मौत हो गई। बता दें कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Ward councilor drowned while bathing in Ganga
गंगा में स्नान के दौरान डूबा वार्ड पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियारचक घाट पर गंगा में डूबे वार्ड सदस्य का शव बरामद कर लिया गया है, जिसकी पहचान नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के सिघेश्वर टोला के वार्ड संख्या 4 निवासी योगेंद्र प्रसाद मंडल के पुत्र संतोष कुमार मंडल (42) के रुप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक के शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी पिंकी देवी सहित एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए। मृतक पांच भाई में दूसरे नंबर पर था।

विज्ञापन


इधर, घटना के बाद मृतक की मां धनेश्वरी देवी, पत्नी पिंकी देवी, पिता योगेंद्र प्रसाद मंडल सहित अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर मनियारचक घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गया हुआ था, तभी वह अचानक अधिक पानी में चला गया और पानी में डूब गया।
विज्ञापन


आधार कार्ड से हुई पहचान
घटना के संबंध में परिजनों द्वारा बताया गया कि जिस वक्त वह गंगा में डूब रहा था, उस वक्त आसपास के बच्चों द्वारा देखा गया था। जिसके बाद घाट किनारे रखे कपड़े और आधार कार्ड से पहचान हुई, जिसके बाद उसके परिजनों को फोन पर जानकारी दी गई। इस बीच परिजनों ने गंगा घाट पर आकर काफी खोजबीन की, जिसके बाद एसडीआरफ टीम के सहयोग से उसे खोजकर ऊपर बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed