फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Union Minister Giriraj Singh took a jibe at Jharkhand government

Bihar News: झारखंड सरकार पर बिफरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा- वहां धर्म परिवर्तन की घटनाएं आम बात

Tue, 27 Feb 2024 12:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Feb 2024 12:19 PM IST
सार

Bihar News: बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर झारखंड सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हिंदू महिलाओं एवं लड़कियों के साथ दुष्कर्म तथा धर्म परिवर्तन की घटनाएं आम बातें हो गई हैं। 

विज्ञापन
Union Minister Giriraj Singh took a jibe at Jharkhand government
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वहां धर्म परिवर्तन की घटनाएं आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि चाहे हेमंत सोरेन की सरकार हो या वर्तमान सरकार की, वहां एक खास समुदाय का मनोबल इतना बड़ा हुआ है कि वह आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज को भी एवं सरकार को भी संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन


हाल ही में ऐसे मामले आए थे सामने
दरअसल, हाल के दिनों में झारखंड के रामगढ़ से एक मामला सामने आया, जहां नौकरी दिलाने के नाम पर एक मुस्लिम युवक के द्वारा बोकारो की एक महिला को होटल में बुलाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर बाद में उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया। लेकिन जब महिला का सब्र जवाब दे दिया तब उसने महिला थाने में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed