फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Two vicious criminals involved in several robberies were caught by the police

Bihar News: कई लूटकांड में शामिल दो शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, तीन देशी कट्टा के साथ 8 गोली भी बरामद

Sun, 25 Feb 2024 05:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Feb 2024 05:44 PM IST
सार

Bihar News: जिले में लूट की योजना बना रहे दो अपराधी को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई एक बाइक, एक लैपटॉप, एक मोबाइल भी बरामद किया है। रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सागर कुमार ने ये जानकारी दी है।
 

विज्ञापन
Two vicious criminals involved in several robberies were caught by the police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस को तीन देशी कट्टा और 8 गोली भी बरामद की है। वहीं इनकी निशांदेही पर पुलिस ने लूटी गई एक बाइक, एक लैपटॉप, एक मोबाइल भी बरामद की गई है। रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सागर कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम लूट की योजना बनाते हुए इन दोनों शातिर अपराधी को धर दबोचा है। एसपी ने बताया कि ये दोनो अपराधी कई संगीन लूटकांड में पूर्व भी शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन


10 अपराधियों का बना रखा था गैंग
एसपी सागर कुमार की मानें तो बेलदौर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार ये दोनों अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि कई लूट की घटना में पुलिस को इनकी तालाश थी। बताया गया कि ये लूटेरे करीब 10 लोगों के गैंग के साथ लूटकांड को अंजाम देते थे। गिरफ्तार दोनों अपराधी में बेलदौर थाना क्षेत्र महिनाथ नगर निवासी राजेंद्र राम का पुत्र अंकित कुमार और दिनेश राम का पुत्र सौरव कुमार शामिल है। बताया गया कि इनके अन्य साथी की भी तालाश की जा रही है। 
विज्ञापन


50 हजार का इनामी भी गिरफ्तार
एसपी सागर कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम ही जिले की गंगौर थाना पुलिस ने बेगूसराय जिले से एक 50 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गंगौर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर के रहने वाले रोहित कुमार को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि इस अपराधी पर डीआईजी बेगूसराय द्वारा इनाम घोषित किया गया था। जो कई लूट, हत्या के प्रयास सहित अन्य संगीन मामलों में वांछित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed