फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Truck crushes Dezire car in begusarai

Accident News: बिहार में ट्रक ने डिजायर कार को रौंदा, ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक वहीं दब गया; तस्वीर डरा रही

Wed, 17 Apr 2024 10:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 17 Apr 2024 10:22 AM IST
सार

Begusarai News: जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार में भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया।

विज्ञापन
Truck crushes Dezire car in begusarai
बिहार में ट्रक ने डिजायर कार को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार में भीषण टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में स्विफ्ट डिजायर कार चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा के समीप की है। मृतक युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव गांव के रहने वाले राजकुमार शर्मा के पुत्र सोनू कुमार शर्मा के रूप में की गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया है कि सोनू कुमार शर्मा अपनी स्विफ्ट डिजायर कार चलाकर अकेले ही पत्नी को लाने के लिए ससुराल जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पहसारा के पास कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में सोनू कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजन एवं पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना नावकोठी थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर नावकोठी थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed