देशद्रोही मतदाता मामला: गिरिराज सिंह ने फिर INDIA पर किया हमला, तेजस्वी यादव पर चुटकी ली तो ओवैसी को दी चुनौती
Lok Sabha Polls: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या पाकिस्तान परस्त दुश्मन देश का जो है, उसका वोट लेंगे। यह कम्युनिस्ट पार्टी बताए, महागठबंधन यह बताए कि देशद्रोही और पाकिस्तान परस्त का वोट चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव पर कथित एनडीए के लिए वोट मांगने पर भी चुटकी ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री और एनडीए के प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने पिछले दिनों सभा को संबोधित करते हुए एक भड़काऊ भाषण दिया था। उस भड़काऊ भाषण के खिलाफ सीपीआई के नेता सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद द्वारा चुनाव आयोग से लिखित शिकायत करके कार्रवाई करने की बात कही थी। इसी सिलसिले में सोमवार को भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने फिर सीपीआई पर हमलावर होते हुए कहा कि देखिए कम्युनिस्ट पार्टी के नेता शत्रुघ्न बाबू ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। मैं पूछना चाहता हूं कि इंडि महागठबंधन और कम्युनिस्ट पार्टी से जो आरोप उन्होंने हम पर लगाया है, क्या वह देशद्रोहियों को वोट लेंगे? महागठबंधन बताए या कम्युनिस्ट पार्टी बताए।
भाजपा नेता गिरिराज ने कहा कि क्या पाकिस्तान परस्त दुश्मन देश का जो है, उसका वोट लेंगे। यह कम्युनिस्ट पार्टी बताए, महागठबंधन यह बताए कि देशद्रोही और पाकिस्तान परस्त का वोट चाहिए। या खुले तौर पर कहे तो बिहार-बेगूसराय और देश की जनता सोचेगी कि यह कौन सी पार्टी आ गई है। उन्होंने कहा कि हमें तो नहीं चाहिए देशद्रोहियों का वोट। मैंने डंके की चोट पर कहा है कि हमें दुश्मन देश पाकिस्तान परस्त का वोट नहीं चाहिए।
वहीं, सांसद गिरिराज सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भी चुटकी ली। दरअसल, तेजस्वी यादव ने पूर्णिया की एक सभा में कहा था कि या तो महागठबंधन को वोट दें नहीं तो एनडीए को वोट दें। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अब महागठबंधन और तेजस्वी यादव ने हार स्वीकार कर ली है। इसीलिए उन्होंने ऐसी बात कही है। मुझे खुशी है कि वह मेरे लिए लोगों से वोट देने के लिए अपील कर रहे हैं। तेजस्वी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देखिए ओवैसी और सारे लोगों को मैं चुनौती के साथ कहता हूं कि चुनाव में घोषणा कर के जनसंख्या नियंत्रण कानून हम लाएंगे। मैं समझ लूं कि वह अधिक बच्चा पैदा करने वाले लोग समूह को समर्थन नहीं करते।