फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Train Status: Munger-Jamalpur-Munger train route disturbed due to rainfall bihar weather news today in hindi

Bihar Weather Today: बारिश के जलभराव ने रोकी ट्रेन; मुंगेर-जमालपुर रेलखंड पर आवागमन बाधित, यात्री परेशान

Mon, 01 Jul 2024 06:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Jul 2024 06:51 PM IST
सार

Train Status: धरहरा स्टेशन मास्टर ललित कुमार ने बताया कि बारिश के कारण अंडर पास पुल के पास मिट्टी धंस गई है, जिसके कारण अप एवं डाउन की लाइन भी हल्की धंस गई हैं। वहीं, घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Train Status: Munger-Jamalpur-Munger train route disturbed due to rainfall bihar weather news today in hindi
रेलपटरी धंसने से थमे रेलगाड़ी के चक्के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में जमालपुर-किऊल रेलखंड पर बारिश के कारण रेल पटरी धंस गई है। इस वजह से दोनों तरफ से ट्रेन की आवाजाही बाधित हो गई है। वहीं, धरहरा स्टेशन के पोर्टर सिग्नल के पास हुई इस घटना से रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जांच के लिए जमालपुर से रेल अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हादसा होने वाली जगह पर पहले पुल निर्माण का कंट्रक्शन का काम चल रहा था। अभी उसी जगह पर जमालपुर से किऊल जाने वाली डीएमयू पैसेंजर ट्रेन खड़ी रही। रेल यात्री पैदल चलकर सड़क मार्ग से अगले स्टेशन के लिए रवाना हुए। हालांकि इस घटना के बाद रेलवे ने किऊल स्टेशन से जमालपुर जंक्शन जाने वाली डीएमयू पैसेंजर ट्रेन को धीरे-धीरे करके पार कराया। इसके अलावा भागलपुर मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को भी पार कराया जा रहा है, जबकि घटनास्थल पर मेंटेनेंस काम के लिए रेल अधिकारी सहित मजदूर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जमालपुर किऊल रेलखंड के महरणा गांव के पास अंडरपास पुल संख्या 20 के पास बारिश के कारण मिट्टी धंस गई। मिट्टी धंसने के कारण एक घंटे अप एवं डाउन ट्रेन प्रभावित रही। इस घटना की पुष्टि करते हुए धरहरा स्टेशन मास्टर ललित कुमार ने बताया कि बारिश के कारण अंडर पास पुल के पास मिट्टी धंस गई है, जिसके कारण अप एवं डाउन की लाइन भी हल्की धंस गई हैं। वहीं, घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed