{"_id":"6682ad6d58053b3bb401a25a","slug":"train-status-munger-jamalpur-munger-train-route-disturbed-due-to-rainfall-bihar-weather-news-today-in-hindi-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather Today: बारिश के जलभराव ने रोकी ट्रेन; मुंगेर-जमालपुर रेलखंड पर आवागमन बाधित, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather Today: बारिश के जलभराव ने रोकी ट्रेन; मुंगेर-जमालपुर रेलखंड पर आवागमन बाधित, यात्री परेशान
Mon, 01 Jul 2024 06:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:51 PM IST
सार
Train Status: धरहरा स्टेशन मास्टर ललित कुमार ने बताया कि बारिश के कारण अंडर पास पुल के पास मिट्टी धंस गई है, जिसके कारण अप एवं डाउन की लाइन भी हल्की धंस गई हैं। वहीं, घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
रेलपटरी धंसने से थमे रेलगाड़ी के चक्के
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में जमालपुर-किऊल रेलखंड पर बारिश के कारण रेल पटरी धंस गई है। इस वजह से दोनों तरफ से ट्रेन की आवाजाही बाधित हो गई है। वहीं, धरहरा स्टेशन के पोर्टर सिग्नल के पास हुई इस घटना से रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जांच के लिए जमालपुर से रेल अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हादसा होने वाली जगह पर पहले पुल निर्माण का कंट्रक्शन का काम चल रहा था। अभी उसी जगह पर जमालपुर से किऊल जाने वाली डीएमयू पैसेंजर ट्रेन खड़ी रही। रेल यात्री पैदल चलकर सड़क मार्ग से अगले स्टेशन के लिए रवाना हुए। हालांकि इस घटना के बाद रेलवे ने किऊल स्टेशन से जमालपुर जंक्शन जाने वाली डीएमयू पैसेंजर ट्रेन को धीरे-धीरे करके पार कराया। इसके अलावा भागलपुर मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को भी पार कराया जा रहा है, जबकि घटनास्थल पर मेंटेनेंस काम के लिए रेल अधिकारी सहित मजदूर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जमालपुर किऊल रेलखंड के महरणा गांव के पास अंडरपास पुल संख्या 20 के पास बारिश के कारण मिट्टी धंस गई। मिट्टी धंसने के कारण एक घंटे अप एवं डाउन ट्रेन प्रभावित रही। इस घटना की पुष्टि करते हुए धरहरा स्टेशन मास्टर ललित कुमार ने बताया कि बारिश के कारण अंडर पास पुल के पास मिट्टी धंस गई है, जिसके कारण अप एवं डाउन की लाइन भी हल्की धंस गई हैं। वहीं, घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन