फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: traffic police is harassing drivers by barricading the roundabout

Bihar: शहर की सड़कों पर फुटकर दुकानदारों का कब्जा, ट्रैफिक पुलिस ने गोलंबर को घेरा; बड़े वाहनों के चालक परेशान

Mon, 05 May 2025 01:28 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 01:28 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों की मांग है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए सबसे पहले राजेन्द्र चौक से अतिक्रमण हटाया जाए और गोलंबर को फिर से चालू किया जाए, ताकि वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सके।

विज्ञापन
Bihar: traffic police is harassing drivers by barricading the roundabout
राजेंद्र चौक पर लगाया गया बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खगड़िया शहर के हृदय स्थल माने जाने वाले राजेन्द्र चौक के गोलंबर को ट्रैफिक पुलिस ने एक ओर से पूरी तरह से बंद कर दिया है। इससे रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। चालकों को अब सकरी गलियों से यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे जाम की समस्या और बढ़ गई है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ने की असली वजह राजेन्द्र चौक पर सड़क किनारे पसरी फुटकर दुकानों का अतिक्रमण है। बावजूद इसके, न तो नगर परिषद प्रशासन और न ही ट्रैफिक पुलिस इन दुकानों को हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई कर रही है। उल्टे, ट्रैफिक पुलिस ने गोलंबर को बंद कर राहगीरों और वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ा दी है।

विज्ञापन


पढ़ें: सात सालों बाद भी नहीं मिला गंडक नदी के नये पुल से आवागमन, निर्माण के 2 माह बाद ही हो गया था क्षतिग्रस्त    

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े वाहनों को हो रही ज्यादा परेशानी
राजेन्द्र चौक से होकर शहर के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों की ओर जाने वाले मार्गों पर प्रतिदिन करीब 3 से 4 हजार वाहन गुजरते हैं। एमजी रोड की ओर से जो वाहन रेलवे लाइन पार करना चाहते हैं, उन्हें अब एनएसी रोड चौराहा तक जाकर यू-टर्न लेना पड़ रहा है। छोटे वाहन चालक तो किसी तरह निकल जा रहे हैं, लेकिन बड़े वाहनों को टर्निंग की जगह न मिलने से खासी दिक्कत हो रही है।

अतिक्रमण पर नहीं हो रही कार्रवाई
सुबह से देर शाम तक राजेन्द्र चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। फुटकर विक्रेता सड़क पर ही फल और सब्जियों की दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब समस्या की जड़ फुटकर दुकानों का अतिक्रमण है, तो ट्रैफिक पुलिस गोलंबर को बंद कर के रास्ता क्यों जटिल बना रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed