फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Thief arrested at Khagaria railway station through CCTV

Khagaria: सीसीटीवी ने चोर को पहुंचाया हवालात, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैग पर करता था हाथ साफ

Mon, 01 Apr 2024 12:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Apr 2024 12:32 PM IST
सार

Khagaria: खगड़िया रेलवे स्टेशन पर एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर के पास से पुलिस ने दो चोरी के मोबाइल जब्त किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम ने बताया कि चोर सीसीटीवी में संदिग्ध स्थिति में दिखा था इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Thief arrested at Khagaria railway station through CCTV
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी ने एक चोर को रंगे हाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा दिया। रेल पुलिस ने उस चोर को प्रथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। घटना सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे की बताई जा रही है। गिरफ्तार चोर की पहचान मुंगेर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पूरब सराय मिन्नत नगर शमशपुर निवासी मोहम्मद जलाल के 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। चोर के पास से पुलिस ने दो चोरी के मोबाइल जप्त किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम ने बताया कि चोर सीसीटीवी में संदिग्ध स्थिति में दिखा था इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


वेटिंग हॉल में बैग की ले रहा था तलाशी
रेल पुलिस की माने तो गिरफ्तार चोर प्लेटफार्म संख्या एक के वेटिंग हॉल में आराम फरमा रहे एक यात्री के बैग की तलाशी ले रहा था। इधर सीसीटीवी कैमरे में निगरानी कर रहे पुलिस जवानों को जब युवक पे शक हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली। जिसके पास से दो चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। जिसे रेल पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार चोर के पास से बरामद दो मोबाइल उसके द्वारा रात्रि में चोरी की गई थी। सोमवार सुबह वह वेटिंग हॉल में पुनः दूसरे यात्री के बैग पर अपना हाथ साफ करने के प्रयास में था। जिसे घटना से पहले धर दबोचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed