फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   The culvert on the Bhalar-Lalkhan Dashrathpur main road connecting Dharhara block of Munger district collapsed

Bihar News: मुंगेर में भारी बारिश का कहर, धरहरा प्रखंड को जोड़ने वाली पुलिया धंसी, आवागमन ठप तो बढ़ी परेशानी

Fri, 31 Oct 2025 04:25 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 31 Oct 2025 04:25 PM IST
सार

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड को जोड़ने वाले भलार-लालखां दशरथपुर मार्ग की पुलिया भारी बारिश के दबाव में धंस गई, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सौभाग्य से हादसे के समय कोई वाहन पुलिया पर नहीं था। प्रशासन ने मौसम सुधरते ही मरम्मत कार्य शुरू करने की बात कही है।

विज्ञापन
The culvert on the Bhalar-Lalkhan Dashrathpur main road connecting Dharhara block of Munger district collapsed
मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया भारी बारिश के कारण धंस गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड को जोड़ने वाले भलार-लालखां दशरथपुर मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया शुक्रवार को भारी बारिश के कारण धंस गई, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिया धंसने से इलाके के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लगातार बारिश से बढ़ा दबाव, पुलिया का हिस्सा धंसा
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पुलिया पर जलस्तर और दबाव बढ़ गया था। यह दबाव पुलिया सहन नहीं कर सकी और उसका एक हिस्सा अचानक धंस गया। सौभाग्य से घटना के समय कोई वाहन पुलिया पर नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिया का धंसा हिस्सा स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: 'दो जंगलराजों में फंसा बिहार', जानें क्यों ओवैसी बोले ऐसा? PM को लेकर कही ये बात, पढ़ें पूरा इंटरव्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


दस वर्ष पुरानी पुलिया, मुख्य संपर्क मार्ग ठप
ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि यह पुलिया करीब दस वर्ष पुरानी है और यह सड़क मुंगेर व धरहरा के बीच मुख्य संपर्क मार्ग के रूप में उपयोग की जा रही थी। लगातार बारिश और बाढ़ के पानी के दबाव के कारण पुलिया की नींव कमजोर पड़ गई और वह धंस गई।

मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा
अभियंता ने कहा कि जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और जल्द ही आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed