{"_id":"65f2a40bc4faef6aaf020259","slug":"student-shot-dead-in-munger-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: छात्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: छात्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम
Thu, 14 Mar 2024 12:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:45 PM IST
सार
Bihar News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र की पहचान शंकरपुर निवासी संजय यादव के पुत्र चंदन कुमार (16) के रूप में की गई है। मृतक 9वीं क्लास का छात्र था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में एक नौवीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसका शव बगीचे में मिला है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
इधर, माहौल बिगड़े नहीं, इसको लेकर भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। घटना की वजह का अब तक पता नहीं चला है।
मृतक के भाई छोटू ने पुलिस के समक्ष बताया कि उसका भाई बुधवार की देर शाम दो युवक शुभम और धनंजय के साथ यह कहकर निकला था कि कुछ देर में वह वापस आ जाएगा। भाई के घर से निकलने के बाद गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद सूचना मिली कि उसके भाई को किसी ने गोली मार दी है। जिसक शव बगीचे के पास पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
वहीं घटना जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु एएसपी शलेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु एसपी सह थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एक छात्र की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन