फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   STF and Morkahi police action in Khagaria, two arms smugglers arrested

Bihar News: खगड़िया में एसटीएफ व मोरकाही पुलिस की कार्रवाई, दो हथियार तस्कर गिरफ्तार; 26 जिंदा कारतूस बरामद

Wed, 26 Nov 2025 07:25 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 26 Nov 2025 07:25 PM IST
सार

खगड़िया में एसटीएफ और मोरकाही पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो हथियार तस्कर गिरफ्तार किए गए। इनके पास से दो पिस्तौल और 26 जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद हुआ।

विज्ञापन
STF and Morkahi police action in Khagaria, two arms smugglers arrested
दो हथियार तस्कर गिरफ्तार पिस्तौल और 26 जिंदा कारतूस बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया के हथियार तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोरकाही थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार को छापेमारी कर दो हथियार तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल, 26 जिंदा कारतूस, दो खोखा, एक विंडेलिया और एक मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन

एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मोरकाही थाना क्षेत्र के कामाथान दियारा में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दोनों तस्करों को अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहने वाले सुधांशु कुमार यादव, पिता छोटन प्रसाद यादव व अवधेश राय, पिता बाबूलाल राय, सखौल, वार्ड संख्या 08 साहेबपुर कमाल के हैं।

विज्ञापन

गहनता से जांच कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी
दोनों वर्तमान में मोरकाही थाना क्षेत्र के कामाथान दियारा में रह रहे थे और यहीं से तस्करी का काम चला रहे थे। पुलिस ने मोरकाही थाना में मामला दर्ज कर लिया है और अब दोनों के आपराधिक नेटवर्क व पुराने रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- खुशखबरी: बंद पड़ी मढ़ौरा चीनी मिल समेत राज्य की नौ चीनी मिलों के फिर बहुरेंगे दिन, विभाग ने तेज की प्रक्रिया


इस सफल अभियान में मोरकाही थानााध्यक्ष पु.अ.नि. राजेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पु.अ.नि. वरुण कुमार, पु.अ.नि. भोला कुमार शर्मा तथा एसटीएफ के जवान शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed