फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Sheikhpura News: police reached home with drums in Chanchal Murder case, honour killing due to love marriage

Bihar: जिसके घर बेटी की मौत, वहां ढोल-बाजा लेकर पहुंची पुलिस तो चौंके लोग; माता-पिता ने गला दबा कर दी थी हत्या

Wed, 19 Feb 2025 05:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Feb 2025 05:56 PM IST
सार

Sheikhpura News: शेखपुरा में जिसके घर बेटी की मौत हुई, वहीं ढोल-बाजा लेकर पुलिस पहुंच गई। इस घटना से लोग चौंके तो पर सच्चाई जानने पर आक्रोशित भी हो गए। आखिर क्यों मां-बाप ने बेटी की गला दबाकर हत्या की थी? पढ़ें पूरी खबर...। 

विज्ञापन
Sheikhpura News: police reached home with drums in Chanchal Murder case, honour killing due to love marriage
आरोपी माता-पिता के घर पर इश्तेहार चिपकाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने फरार आरोपी बच्चन देव चौहान के घर पर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया और चेतावनी दी कि अगर वह जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता, तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
इस कार्रवाई को देखने के लिए गांव में भारी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों के लिए यह नजारा चौंकाने वाला था, क्योंकि ढोल-नगाड़ों की आवाज सुनकर पहले तो लोग किसी शादी समारोह की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन जब उन्होंने पुलिस को देखा तो पूरा मामला समझ में आ गया।
विज्ञापन

 
वहीं, शेखपुरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी पर दबाव बना रही है ताकि वह जल्द ही आत्मसमर्पण करे। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी खुद को कानून के हवाले नहीं करता, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
हत्या को आत्महत्या साबित करने की थी साजिश
पुलिस के मुताबिक, शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के कमासी गांव निवासी बच्चन देव चौहान ने अपनी 25 वर्षीय बेटी चंचल कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी से लटका दिया गया था। हालांकि पुलिस ने फोरेंसिक जांच करवाई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि चंचल की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। इसी बीच इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब मृतका के प्रेमी राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि चंचल के पिता और भाई ने मिलकर उसकी हत्या की है।
 
प्रेम विवाह के कारण माता-पिता थे नाराज
मृतका चंचल कुमारी गया जिले में डाक विभाग में BPM (ब्रांच पोस्ट मास्टर) के पद पर कार्यरत थी। उसने सदर थाना क्षेत्र निवासी महेश चौहान के पुत्र राहुल कुमार से प्रेम विवाह किया था। राहुल के अनुसार, चंचल के पिता और भाई इस शादी के खिलाफ थे। दोनों ने चार जुलाई को अशोक धाम मंदिर में शादी कर ली थी। फिर लखीसराय कोर्ट में जाकर कानूनी रूप से शादी को मान्यता भी दिलाई थी। शादी के बाद वे दोनों बिहारशरीफ में रहने लगे।

राहुल ने बताया कि कुछ समय बाद चंचल के पिता बच्चन देव चौहान ने शादी को समाज में स्वीकार करने का नाटक किया और कहा कि वह अपनी बेटी की शादी पूरे रीति-रिवाज से धूमधाम से करना चाहते हैं। लेकिन राहुल को इस बात पर भरोसा नहीं था। हालांकि चंचल अपने पिता की बातों में आ गई और 18 नवंबर को सदर थाना में सन्हा देकर अपने पिता के साथ घर लौट गई।


 
मृत्यु से पहले चंचल ने फोन पर बताई थी अपनी पीड़ा
राहुल ने पुलिस को बताया कि चंचल ने हत्या से कुछ घंटे पहले सोमवार सुबह 8:30 बजे फोन किया था। उसने कहा था कि घर लौटने के बाद से उसके पिता और भाई उसे लगातार गालियां दे रहे थे और भाई शुभम कुमार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। चंचल ने राहुल से कहा था कि घर में शादी के लिए टेंट-पंडाल तो लग रहे हैं, लेकिन कोई मेहमान नहीं आया है। उसे लग रहा था कि उसके परिवार वाले कोई साजिश रच रहे हैं। चंचल ने राहुल से आखिरी बातचीत में कहा कि मुझे बहुत डर लग रहा है, पता नहीं ये लोग क्या करने वाले हैं। इसके बाद सुबह 10 बजे चंचल के पिता बच्चन देव चौहान ने राहुल की मां को फोन कर बताया कि चंचल ने आत्महत्या कर ली है।
 
आरोपी जल्द गिरफ्त में आने की संभावना
राहुल के बयान के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का निकला। आरोपी पिता और भाई घटना के बाद से फरार हैं। अब पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ उनके घर पर इश्तेहार चिपकाकर उन्हें चेतावनी दी है कि अगर वे जल्द ही आत्मसमर्पण नहीं करते, तो उनकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे और चंचल को न्याय मिलेगा।

 
वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि यह एक क्रूर और अमानवीय घटना है, जिसमें एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी, सिर्फ इसलिए कि उसने अपनी पसंद से शादी की थी। ग्रामीणों ने भी इस जघन्य अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed