फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Sheikhpura News: Notorious miscreant shot in suspicious condition, police unable to tell, attempt of encounter

Bihar News: कुख्यात बदमाश को संदेहास्पद स्थिति में लगी गोली, नहीं बता पा रही पुलिस; एनकाउंटर की कोशिश!

Fri, 22 Aug 2025 10:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 22 Aug 2025 10:21 PM IST
सार

Sheikhpura News: शेखपुरा में एक युवक को संदेहास्पद स्थिति में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने उसका एनकाउंटर करने की कोशिश की है, जबकि घायल ने एक भाजपा नेता पर गोली चलवाने का आरोप लगाया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Sheikhpura News: Notorious miscreant shot in suspicious condition, police unable to tell, attempt of encounter
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कुख्यात बदमाश दिलखुश कुमार (पिता अशोक सिंह, निवासी अंदौली) को संदेहास्पद स्थिति में गोली लग गई। घायल बदमाश को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar :  पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, राशन डीलर विक्रेता अपनी मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
विज्ञापन

 
एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त छापामारी
एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि बदमाश पर दस से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने अंदौली गांव में छापामारी की थी। इस दौरान दिलखुश ग्रामीणों की मदद से भागने की कोशिश करने लगा और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद सूचना मिली कि वह गोली लगने से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। हालांकि पुलिस अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि गोली उसे कब और कैसे लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के दावों पर उठ रहे सवाल
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें गोली लगने से दिलखुश घायल हुआ और बाद में पुलिस ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस इन दावों को खारिज करते हुए जांच का हवाला दे रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि गोली किसकी बंदूक से चली- इसका जवाब पुलिस अब तक नहीं दे पाई है।



 
‘जमीन विवाद में चली गोली’
दूसरी ओर, अस्पताल में भर्ती दिलखुश ने बयान दिया है कि उसकी दुश्मनी जमीन विवाद को लेकर है। उसने चकन्दरा पंचायत के मुखिया रवि सिंह, भाजपा नेता संजय सिंह उर्फ कारू सिंह और दो अन्य लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया। दिलखुश ने बताया कि भाजपा नेता कारू सिंह के साथ उसकी दो कठ्ठे जमीन को लेकर दो महीने से विवाद चल रहा है। पिछले महीने कारू सिंह ने उस पर मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया था। बदमाश का दावा है कि इसी विवाद के कारण भाजपा नेता ने उस पर गोली चलवाई।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: फर्जी आवास प्रमाण पत्र बना रहा था कंप्यूटर ऑपरेटर, पुलिस ने पकड़ा; 20 नकली सर्टिफिकेट भी मिले
 
जांच में जुटी पुलिस, कई सवाल बाकी
फिलहाल पुलिस ने दिलखुश को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। लेकिन यह सवाल अब भी बना हुआ है कि गोली चली तो किसने चलाई- पुलिस ने या आरोपित पक्ष ने। घटना ने न सिर्फ पुलिस की कार्रवाई बल्कि उसकी पारदर्शिता को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed