फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Satta Ka Sangram: RJD, BJP and Aam Aadmi Party leaders clash during a political debate in Jamui

Satta Ka Sangram: 'थोड़ी सी बारिश में जमुई टापू बन जाता है', राजद नेता ने गिनवाई खामियां; भाजपा ने किया पलटवार

Mon, 03 Nov 2025 05:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Nov 2025 05:50 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इसी सिलसिले में अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को जमुई पहुंचा। सुबह और दोपहर आम जनता तथा युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दे जाने गए। अब राजनेताओं से कई मुद्दों पर बात हुई। 
 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: RJD, BJP and Aam Aadmi Party leaders clash during a political debate in Jamui
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सियासी पारा हर दिन चढ़ता ही जा रहा है और इस बीच अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ जमुई की धरती पर पहुंच चुका है। आज तीन नवंबर की शाम को राजनेताओं से जनता के मुद्दे पर सवाल पूछे गए। इसके साथ ही उनके दावों-वादों को तोला गया कि किसके पक्ष में बह रही है हवा? जनता की उम्मीदें और सवाल क्या हैं? पहले जानते हैं चाय पर चर्चा के दौरान क्या बातें हुईं।

विज्ञापन


चाय पर चर्चा
स्थानीय निवासी चंदन ने कहा कि यहां काम की कमी है, रोजगार नहीं मिलने से हमें काफी दिक्कत होती है। लेकिन हमें नीतीश कुमार का काम पसंद है। सोनू ने बताया कि जमुई में ज़्यादातर लोग एनडीए का समर्थन कर रहे हैं। यहां नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद से विकास के काम हुए हैं और अब भी जारी हैं।

विज्ञापन

रामशीश ने कहा कि इस बार हम नीतीश कुमार का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए कई काम किए हैं, आर्थिक मदद दी है और गरीबों की भी काफी सहायता की है। दयानंद ने कहा कि हम नीतीश कुमार का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने गरीबों की बहुत मदद की है। सड़कों और बिजली के क्षेत्र में काफी काम किया है, और किसानों के लिए भी बहुत कुछ किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद मुश्ताक ने कहा कि जमुई में कोई विकास नहीं हुआ है। सिर्फ यहां नहीं, पूरे बिहार में विकास की कमी है। मजदूर यहां काम की तलाश में आते हैं, लेकिन उन्हें काम नहीं मिलता और वे बेरोजगार रह जाते हैं। राजेश चौहान ने कहा कि यहां रोजगार की कमी है। यहां फैक्ट्री लगनी चाहिए, ताकि लोगों को काम करने का मौका मिल सके। गयानंद पासवान ने कहा कि हम चिराग पासवान का समर्थन करते हैं और उन्हें ही वोट देंगे। हम चाहते हैं कि वे हमारे समाज का भी विकास करें।

मिथुन कुमार सिंह ने कहा कि जमुई में एनडीए को समर्थन मिल रहा है। इस बार फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है। यहां काफी विकास हुआ है। छोटू ने कहा कि जमुई में काम की बहुत कमी है। मजदूरों के लिए कोई काम नहीं हुआ है। हम अब जनसुराज पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।


युवाओं से चर्चा
पिंटू कुमार ने कहा कि हम सरकारी नौकरी कर रहे हैं क्योंकि यहां और कोई विकल्प नहीं है। प्राइवेट नौकरी का मौका नहीं मिलता, इसलिए मजबूरी में सरकारी नौकरी की ही तैयारी करनी पड़ती है। इस बार हम नोटा दबाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि यहां की सड़कें बहुत खराब हैं। इसकी वजह से हर दिन जाम लगता है। अगर कोई बीमार व्यक्ति जाम में फंस जाए, तो उसकी जान भी जा सकती है क्योंकि वह वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंच पाता।

राजकुमार ने कहा, “यहां पर एनडीए का प्रभाव ज्यादा है। कोई बड़ा नेता नहीं है। रोजगार की समस्या बहुत बड़ी है और कोई बड़ी फैक्टरी नहीं लगी है। यूपी आगे बढ़ रहा है, लेकिन बिहार अभी पीछे है। उन्होंने आगे कहा, बिहार में लोग पढ़े-लिखे हैं, लेकिन नौकरी न मिलने के कारण दूसरे राज्यों में काम करने जाते हैं, जहां उन पर कई बार हमला भी होता है। अगर यहां प्राइवेट कंपनियां आएंगी, तो लोगों को रोजगार मिलेगा। पीयूष कुमार ने कह कि हमें लगता है कि एनडीए की सरकार दोबारा बनेगी। नीतीश कुमार के आने के बाद यहां काफी सुधार हुआ है। अब पहले जैसा भ्रष्टाचार नहीं है। पहले बूथ कैप्चरिंग होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता।

स्थानीय निवासी नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में नौकरी या रोजगार के अवसर बहुत कम हैं। इस बार हम पहली बार वोट देने जा रहे हैं, इसलिए उम्मीद है कि इस बार चुनाव में शिक्षा, रोजगार और विकास पर बात होनी चाहिए। लेकिन लोग इन मुद्दों की बजाय वोट चोरी जैसी बातों पर ध्यान दे रहे हैं। सौरव कुमार ने कहा कि सरकार को शिक्षा मुफ्त कर देनी चाहिए। अगर हम पढ़-लिख लेंगे तो खुद कमाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकते हैं। आरजेडी के नेता इस बार नौकरी देने की बात कर रहे हैं।

राजनीतिक चर्चा

एनडीए नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
भाजपा जिला प्रवक्ता अयोध्या राम चंद्रवंशी ने कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है। डबल इंजन की सरकार के कारण बिहार में सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।

जदयू युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत ने कहा कि एनडीए का समाज के प्रति समर्पण और काम करने का तरीका ही उसकी पहचान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। रावत ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विरोधी सिर्फ आलोचना में विश्वास रखते हैं, जबकि एनडीए सरकार ने वादों को पूरा करने का काम किया है।



विपक्ष ने उठाए बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे
वहीं आरजेडी के मोहम्मद अशरफ ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जमुई में आज सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। थोड़ी सी बारिश में जमुई बाजार टापू बन जाता है, जबकि ग्रामीण इलाकों की स्थिति और भी बदतर है। अशरफ ने कहा कि जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे, तब युवाओं को रोजगार मिला और विकास कार्यों की गति बढ़ी थी। उन्होंने दावा किया कि आरजेडी की सरकार बनने पर युवाओं को फिर से अवसर मिलेंगे। भाकपा माले नेता बाबू साहेब सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ विकास की बातें करती है, लेकिन धरातल पर हालात बिल्कुल अलग हैं। जमुई सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है, समय पर डॉक्टर मिलते नहीं है। भ्रष्टाचार चरम पर है और आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अपराध और रिश्वतखोरी बढ़ी है, जबकि गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है।


पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए मंगवाए गए बुलडोजर, लोगों ने चढ़कर लगाए नारे

‘केजरीवाल मॉडल’ का समर्थन, बदलाव की बात
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि देश में एकमात्र ऐसा नेता अरविंद केजरीवाल हैं जिन्होंने लोगों को फ्री बिजली-पानी जैसी सुविधाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और बिहार में भी केजरीवाल मॉडल की सरकार चाहिए। रालोसपा जिलाध्यक्ष अरुण मंडल ने कहा कि जनता वर्तमान सरकार के कार्यों से खुश है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी एनडीए की ही सरकार बनेगी, क्योंकि जनता विकास चाहती है, न कि वादाखिलाफी।

जनता की मिली-जुली राय
चर्चा के दौरान मौजूद आम नागरिकों ने भी बेबाकी से अपनी बात रखी। कुछ ने सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विकास की गति बनी रहनी चाहिए, वहीं कुछ ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर असंतोष जताया। कुल मिलाकर, अमर उजाला की राजनीतिक चर्चा में जमुई का माहौल चुनावी रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया - जहां सत्ता पक्ष ने विकास गिनाया, वहीं विपक्ष ने बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed