फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   sangrampur school girl naina kumari killed by hiwa vehicle

Bihar: स्कूल जा रही छात्रा की तेज रफ्तार वाहन से मौत, ग्रामीणों ने उठाई ये बड़ी मांग

Fri, 19 Dec 2025 05:30 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 19 Dec 2025 05:30 PM IST
सार

संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में मुख्य बाजार के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूल जा रही छात्रा नैना कुमारी को तेज रफ्तार से आ रही हाइवा वाहन (JH 15M 7762) ने टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
sangrampur school girl naina kumari killed by hiwa vehicle
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूल जा रही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है, जबकि मृतका के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंबेडकर चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा वाहन (नंबर JH 15M 7762) ने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा नैना कुमारी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन की रफ्तार अत्यधिक तेज थी और यदि चालक समय पर ब्रेक लगाता तो शायद छात्रा की जान बच सकती थी।

विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने हाइवा वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर राकेश रोशन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिद्धू शेखर सिंह, संग्रामपुर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार झा पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 6 घंटे में लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : भारत निर्वाचन आयोग घिर गया; विपक्ष को जीतन राम मांझी ने कैसे दे दी ताकत?



ग्रामीणों ने प्रशासन से हाइवा चालक पर सख्त कार्रवाई करने और मुख्य बाजार क्षेत्र में पुनः नो-एंट्री लागू करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। छात्रा के पिता मुकेश यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी से अनुरोध किया कि बड़े वाहनों के लिए जल्द से जल्द नो-एंट्री लागू की जाए। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी अब नहीं रही, आगे से किसी के बच्चे के साथ ऐसी दुर्घटना न हो।”

इस पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रोशन ने संग्रामपुर थानाध्यक्ष को आदेश दिया कि सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक मुख्य बाजार में बड़ी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जाए। साथ ही अतिक्रमण को लेकर अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। दुकानदारों को दो-तीन दिन का समय दिया जाएगा और सभी से सहयोग मांगा गया, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed