फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Samrat Choudhary District level planning cum vocational guidance fair started in Munger 50 lakh employment

Samrat Choudhary: जिलास्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले की शुरुआत, 50 लाख लोगों को दिया जाएगा रोजगार

Sat, 15 Feb 2025 05:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 05:32 PM IST
सार

District Level Planning Cum Vocational Guidance Fair: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का उद्घाटन किया। इसमें प्रदेश के 50 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

विज्ञापन
Samrat Choudhary District level planning cum vocational guidance fair started in Munger 50 lakh employment
सम्राट चौधरी सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के आरएस कॉलेज मैदान तारापुर में जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस मेले में लगभग दो हजार बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इस मेले में 22 कंपनी के स्टॉल लगाए गए हैं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दस लाख सरकारी नौकरी की घोषणा की थी और दस लाख रोजगार देने का। लेकिन आज की तारीख में लगभग साढ़े नौ लाख लोगों को रोजगार दिया गया है और अक्तूबर से पहले हर हाल 12 लाख नौकरी दिलवाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने अब तक 38 लाख लोगों को रोजगार और नौकरी दे चुकी है। हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि अब घोषणा कीजिए की आप अपने पूरे शासन काल में पूरे प्रदेश के 50 लाख लोगों को रोजगार देने का काम नीतीश कुमार करेंगे।
विज्ञापन




श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सरकार विकसित बिहार की ओर चली है। कोई ऐसा बिहार का परिवार नहीं रहेगा, जिस परिवार में रोजगार के अवसर नहीं रहेगा। आप लोग किसी के बहकावे में न आइए, कोई कहेगा जाती वाला है, कोई पार्टी वाला है कहेंगे हम भी कुछ किए हैं। मेले में रोजगार पाने आए युवाओं ने कहा कि मेले में बहुत सारी कंपनी आई हुई है। इस तरह के मेले का आयोजन से युवाओं को विभिन्न कंपनियों के बारे में जानकारी के साथ उन्हें रोजगार का अवसर मिलता है। इस मौके उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई लोगों को श्रम कार्ड नियुक्ति पत्र, साइकिल और श्रम मुक्त तीन बच्चों को राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed