फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Road accident in Sheikhpura, woman dies after being hit by high speed bike

Bihar: शेखपुरा में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 26 Aug 2025 12:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 12:07 PM IST
सार

शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र के उकसी गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय महिला फुलवा देवी की मौत हो गई। महिला पूजा कर लौटने के बाद बस से उतरकर सड़क पार कर रही थीं, तभी हादसा हुआ।
 

विज्ञापन
Road accident in Sheikhpura, woman dies after being hit by high speed bike
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत उकसी गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार का उपचार जारी है। मृतका की पहचान उकसी गांव निवासी राजेंद्र यादव की पत्नी फुलवा देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह महादेव सिमरिया से पूजा कर लौट रही थीं और बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में फुलवा देवी को पटना रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर घायल बाइक सवार की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। हादसे की जानकारी मिलते ही करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। उन्होंने बताया कि परिजनों से लिखित शिकायत मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed