फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Pregnant woman dies in Munger Sadar Hospital, BJP MLA demands strict action against doctors negligence

Bihar News: मुंगेर सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, डॉक्टरों की लापरवाही पर भाजपा विधायक ने मांगी सख्त कार्रवाई

Fri, 29 Aug 2025 02:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 02:58 PM IST
सार

मुंगेर सदर अस्पताल में सात माह की प्रसूता महिला नीतू देवी की इलाज में देरी और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात भर्ती होने के बावजूद महिला का सही समय पर इलाज नहीं किया गया और दबाव डालकर उसे घर भेज दिया गया।
 

विज्ञापन
Pregnant woman dies in Munger Sadar Hospital, BJP MLA demands strict action against doctors negligence
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के सदर अस्पताल में शुक्रवार को सात माह की प्रसूता महिला नीतू देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मुख़बिरा चांय टोला निवासी बिहारी महतो की पत्नी थीं। उनके दो और तीन साल की दो बेटियाँ हैं, जबकि पति दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात 11 बजे उल्टी और दस्त की शिकायत के कारण महिला को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने परिजनों की लगातार गुहार के बाद करीब दो घंटे बाद इलाज शुरू किया। जब महिला की स्थिति में कुछ सुधार हुआ, तो चिकित्सकों ने उन्हें घर भेजने का दबाव बनाया। परिजन महिला को अस्पताल में रखना चाहते थे, लेकिन दबाव के कारण रात में घर ले गए। शुक्रवार सुबह महिला की तबियत बिगड़ गई और परिजनों ने उसे पुनः सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि इलाज की देरी और लापरवाही के कारण महिला की जान गई। उन्होंने दोषी चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों के खिलाफ जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar news : केंद्रीय मंत्री विपक्ष पर बरसे, कहा- बिहार और बिहारियों का अपमान करने वाले यात्रा में शामिल

मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। विधायक ने सिविल सर्जन डॉ. राम प्रवेश से फोन पर शिकायत की। सिविल सर्जन ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया और कहा कि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराने और मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया। विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा कि हाल के दिनों में चिकित्सकों की लापरवाही के कारण कई मरीजों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि दोषी चिकित्सकों पर कठोर कार्रवाई की जाए और मृतक परिवार को न्याय मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed