फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Police raid on mini gun factory in Begusarai

Bihar: मिनी गन फैक्टरी पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार व उपकरण किया जब्त

Sun, 08 Dec 2024 09:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 08 Dec 2024 09:04 PM IST
सार

Bihar: मिनी गन फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारकर फैक्टरी में संचालित हो रहे भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार एवं बनाने वाला उपकरण को जब्त किया है। आइये जानते है पूरा मामला क्या था…
 

विज्ञापन
Police raid on mini gun factory in Begusarai
मिनी गन फैक्टरी पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां मिनी गन फैक्टरी का पुलिस ने खुलासा किया है। वहीं मिनी गन फैक्टरी में संचालित हो रहे भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार एवं बनाने वाला उपकरण को भी पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन


साथ ही मिनी गन फैक्टरी को संचालित करने वाले आरोपी चानों शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिहार एसटीएफ और सिंघौल थाने की पुलिस ने उलवा में की है। इस दौरान सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि उलवा में मिनी गन फैक्टरी संचालित हो रही है।
विज्ञापन


इसी सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ और सिंघौल थाने के पुलिस ने उलवा में घेराबंदी कर छापेमारी करना शुरू किया। वहीं छापेमारी करने के दौरान मिनी गन फैक्टरी का उद्वेदन किया गया। साथ ही साथ मिनी गन चलने वाले व्यक्ति चनों शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि चानों शर्मा पूर्व में भी 2010 में इसी सिंघौल थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा था और जेल भी गया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि लगातार इस इलाके में मिनी गन फैक्टरी को चानों शर्मा के द्वारा संचालित किया जाता था। जिसके तहत बिहार एसटीएफ और सिंघौल थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार एवं बनाने वाला उपकरण को भी बरामद किया गया है।


इस दौरान उन्होंने बताया है कि जब उसके घर की तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार, लेथ मशीन सहित बनाने वाले उपकरण को भी बरामद किया है। इस दौरान सदा डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि चानों शर्मा पर कई अपराधी इतिहास पूर्व से सिंघौल थाना में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed