फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Police got success in HDFC bank robbery case

Begusarai: एचडीएफसी बैंक लूट मामले में पुलिस को मिली सफलता, घटना में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 04:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Apr 2024 04:10 PM IST
सार

Begusarai: बेगूसराय में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एचडीएफसी बैंक लूट मामले का उद्भेदन किया है। साथ ही साथ लूट की घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police got success in HDFC bank robbery case
एचडीएफसी बैंक लूट मामले में पुलिस को मिली सफलता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

21 मार्च को दिनदहाड़े बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक के समीप एचडीएफसी बैंक की शाखा में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
विज्ञापन


घटना के वक्त पांच अपराधियों के संलिप्तता की बात बताई जा रही थी एवं 16 लाख 33 हजार रुपए लूट की बात पुलिस के द्वारा बताई गई थी। बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि घटना के बाद ही पुलिस ने बैंक लूट की घटना को चुनौती पूर्वक लेते हुए एक टीम का गठन किया एवं वैज्ञानिक तरीके से मामले का अनुसंधान शुरू किया।
विज्ञापन


धीरे-धीरे कड़ियां जुड़ती चली गई और घटना में संलिप्त तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में संलिप्त समस्तीपुर जिले के कुख्यात 3 लाख रुपये का इनामी अपराधी रवि रंजन तथा नीतीश एवं बेगूसराय जिले के भगवानपुर का रहने वाला एक अन्य अपराधी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में उपयोग देसी कट्टा भी बरामद
बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि इन तीनों का काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और देश के विभिन्न हिस्सों में हुई बैंक लूट की घटनाओं एवं अन्य आपराधिक मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आई है। इनमें दो अपराधियों का अंतरराज्यीय आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस ने एचडीएफसी बैंक लूट मामले में एक लाख नगद समेत घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल एवं देसी कट्टा को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed