{"_id":"66c070dda7f5930f290bd2dd","slug":"people-were-forced-to-migrate-due-to-the-rising-water-level-of-the-ganges-river-in-begusarai-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Flood: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से पलायन को मजबूर हुए लोग, प्रशासन की व्यवस्था ठप; जीना हुआ दुभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Flood: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से पलायन को मजबूर हुए लोग, प्रशासन की व्यवस्था ठप; जीना हुआ दुभर
Sat, 17 Aug 2024 03:13 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:13 PM IST
सार
Bihar Flood: बेगूसराय में गंगा नदी का रौद्र रूप अब लोगों को डराने लगा है। निचले इलाके में तेजी से फैलता गंगा का पानी कई इलाकों को जलमग्न कर चुका है, जिससे आम जनमानस का जीना अब दुभर हो गया है। वहीं गांव के गांव बाढ़ की चपेट में है।
विज्ञापन
बाढ़ से बिगड़े हालात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा नदी के रौद्र रूप होने के बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके जिला प्रशासन के स्तर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। खासतौर पर बेगूसराय के बलिया अनुमंडल के कई गांव पूरी तरीके से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई गांव जलमग्न हो गए हैं, जिससे गांव के लोगों को न सिर्फ जानमाल के साथ पलायन करना पड़ रहा है, बल्कि जान खतरे में डालकर गांव से जरूरत के सामान को लेकर पैदल निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चौदह हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ की इस विभीषिका के बाद भी नाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग जैसे तैसे जान जोखिम मे डाल कर ऊंचे स्थान पर अपना ठिकाना बना चुके है। वहीं कुछ लोग अभी भी गांव में ही शरण लिए हुए हैं। बाढ़ के कारण डूब चुके हजारों एकड़ की फसल ही नहीं मवेशियों के चारे भी एक बड़ा संकट बन चुके है।
विज्ञापन