{"_id":"680efe7c1d8106294f010a1e","slug":"pahalgam-attack-rjd-candle-march-in-lakhisarai-leader-raised-slogans-of-pakistan-zindabad-cpi-leader-arrested-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: RJD के कैंडल मार्च में नेता जी ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, सीपीआई नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: RJD के कैंडल मार्च में नेता जी ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, सीपीआई नेता गिरफ्तार
Mon, 28 Apr 2025 09:35 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:35 AM IST
सार
Raised Slogans of Pakistan Zindabad: आरजेडी के कैंडल मार्च के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने के आरोप में सीपीआई नेता कैलाश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। वायरल वीडियो की जांच हो रही है।
विज्ञापन
नारे लगाने के दौरान मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय जिले में आरजेडी की ओर से पहलगाम हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का मामला सामने आया। रविवार को नारेबाजी का वीडियो वायरल हो गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आरजेडी जिलाध्यक्ष कालीचरण दास और नेता प्रेम सागर ने किया था।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष कालीचरण दास ने कहा कि गलती से नारे लग गए। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना था। पुलिस ने सीपीआई नेता कैलाश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसपी अजय कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच हो रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा कि राजद का असली चेहरा फिर बेनकाब हो गया। जिले में स्थिति सामान्य है। हालांकि, राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, प्रशासन अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी; मासूम को घर से 100 मीटर दूर ले गया दरिंदा, जब बेहोश हुई तब छोड़कर भागा
विज्ञापन
महागठबंधन ने शनिवार देर शाम सूर्यगढ़ा प्रखंड में कैंडल मार्च निकाला था। इसी दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। जानकारी मिलने पर एसपी अजय कुमार ने कार्रवाई की। वीडियो की जांच के बाद नगर थाने में राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दास और सीपीआई नेता कैलाश प्रसाद से पूछताछ हुई।
कैलाश प्रसाद ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया था। उन्हें नहीं पता वीडियो कैसे वायरल हो रहा है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि कैलाश प्रसाद ने एक बार पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया। अब वीडियो वायरल हो रहा है। कैलाश प्रसाद के खिलाफ सूर्यगढ़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई हो रही है।
यह भी पढ़ें: 25 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों ने दरिंदगी की, तीसरे ने लाइव वीडियो बनाकर वायरल किया
राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दास ने गलती से नारे लगने की बात मानी है। आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गई थी। एसपी ने कहा कि वायरल वीडियो में एक ही नारे को बार-बार दिखाया जा रहा है।