{"_id":"66d04610a0562650710f5703","slug":"outrage-among-people-for-not-recovering-the-kidnapped-child-for-four-days-in-sheikhpura-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन लो सरकार: चार दिन से अपहृत बच्चे नहीं लग सका पता, लोगों ने आक्रोश में आकर किया सड़क जाम; शेखपुरा का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन लो सरकार: चार दिन से अपहृत बच्चे नहीं लग सका पता, लोगों ने आक्रोश में आकर किया सड़क जाम; शेखपुरा का मामला
Thu, 29 Aug 2024 03:27 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:27 PM IST
सार
Bihar: रविवार को अपहृत 12 साल के किशोर प्रिंस कुमार की बरामदगी को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने एनएच 333ए शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क स्थित नेमदारगंज गांव के मोड़ के समीप जाम कर दिया। जिस वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेखपुरा में एक बच्चे के अपहरण मामले को लेकर गुस्साएं ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान सफर करने वाले यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। वहीं, एनएच जाम की सूचना पर पहुंचे हथियावां थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने लोगों को काफी समझाया, लेकिन लोग बच्चे की बरामदगी को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार की शाम नेमदारगंज गांव निवासी पिंटू यादव का पुत्र प्रिंस कुमार रेलवे लाइन की ओर टहलने निकला था। इसी बीच उसका अपहरण कर लिया गया। जिसको लेकर किशोर के परिजनों ने हथियावां थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
वहीं, घटना के दूसरे दिन पीड़ित के वॉट्सऐप पर अज्ञात लोगों ने बच्चे को मुक्त करने के लिए फिरौती की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने किशोर की बरामदगी को लेकर विशेष टीम को गठन किया था, लेकिन किशोर के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
इधर, जाम लगे रहने से दूर दराज जाने वाले वाहनों को राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई लोग अन्य मार्ग से अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हुए। इस बाबत एसपी बलिराम चौधरी ने बताया कि किशोर की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही किशोर की बरामदगी कर ली जाएगी तथा सभी दोषी सलाखों के पीछे होंगे। हालांकि कई घंटों के बाद पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।