{"_id":"6a588f8fd1947c06f10944f4","slug":"ns-college-staffer-dies-in-head-on-bicycle-collision-near-sadbhavna-ghat-bridge-in-munger-munger-news-c-1-1-noi1377-4507299-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दो साइकिलें ऐसे टकराईं कि एक शख्स की जान चली गई; कॉलेज कर्मी की मौत से कहां मचा कोहराम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दो साइकिलें ऐसे टकराईं कि एक शख्स की जान चली गई; कॉलेज कर्मी की मौत से कहां मचा कोहराम?
Thu, 16 Jul 2026 02:57 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:57 PM IST
सार
Bihar News: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में सद्भावना घाट पुलिया पर दो साइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एनएस कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मी ऋषभ झा की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर नगर स्थित सद्भावना घाट पर मनी नदी की पुलिया पर दो साइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में एनएस कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मी की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
मृतक की पहचान पुरानी चौक निवासी एवं नगर परिषद के सेवानिवृत्त टैक्स दरोगा संजीव झा के 32 वर्षीय पुत्र ऋषभ झा के रूप में हुई है। वह नरेंद्र सिंह महाविद्यालय (एनएस कॉलेज), खड़गपुर में शिक्षकेत्तर कर्मी के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को कॉलेज से साइकिल पर घर लौटते समय सद्भावना घाट पुलिया के ढलान पर सामने से तेज गति से आ रही एक युवती की साइकिल से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर मच गई अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ऋषभ झा को मृत घोषित कर दिया। घायल युवती का उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।
विज्ञापन
कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी
हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में मातम का माहौल छा गया। बताया गया कि ऋषभ झा की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। उनके पिता संजीव झा नगर परिषद में टैक्स दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हैं और कुलकुला मंदिर के पुजारी भी हैं।
यह भी पढ़ें: जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर?
पुलिस ने शुरू की जांच
हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।