फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Notorious person carrying reward of Rs 50 thousand arrested in Khagaria

Khagaria: 50 हजार का इनामी कुख्यात गिरफ्तार, पुलिस की आंख में धूल झोंककर काट रहा था फरारी; अब सलाखों के पीछे

Thu, 16 May 2024 02:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 16 May 2024 02:21 PM IST
सार

Khagaria: पुलिस और एसटीएफ की टीम ने 50 हजार के इनामी कुख्यात को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरारी काट रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त अपराधी करीब 2 वर्षों से दियारा में छुपा हुआ था। जिसकी सूचना मिलते ही खगड़िया पुलिस और एसटीएफ ने इस उसे धर दबोचा। 

विज्ञापन
Notorious person carrying reward of Rs 50 thousand arrested in Khagaria
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ और खगड़िया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दियारा क्षेत्र से एक दुर्दांत अपराधी को गिरफ्तार किया है। जो करीब 2 वर्षों से पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरार था। जिसकी पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित श्रीरामपुर ठूठी निवासी स्वर्ग रामानुज सिंह के पुत्र राम पुकार सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर कई हत्या सहित जान से मारने की कोशिश, रंगदारी सहित कई गंभीर मामले परबत्ता थाने में दर्ज है। बताया जा रहा है कि उक्त अपराधी करीब 2 वर्षों से दियारा में छुपा हुआ था। जिसकी सूचना मिलते ही खगड़िया पुलिस और एसटीएफ ने इस उसे धर दबोचा। 

विज्ञापन

एसटीएफ और खगड़िया पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार राम पुकार सिंह के ऊपर कई संगीन मामले दर्ज हैं। यह जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल है। जिसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम भी सरकार ने घोषित कर रखा था। इस संबंध में परबत्ता थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दुर्दांत अपराधी राम पुकार सिंह माधवपुर दियारा में छुपा हुआ है। जहां उसके द्वारा किसानों की जमीन को जबरन जोत-बाग करने का मामला भी सामने आया था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूचना पाकर एसटीएफ और खगड़िया पुलिस ने माधवपुर दियारा में इस अपराधी के ठिकाने पर छापेमारी की। जहां उसको गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार राम पुकार सिंह को न्याययिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed