{"_id":"65bcd4950a9f5b1c240a6dc7","slug":"munger-private-teacher-returning-home-after-teaching-tuition-died-in-a-road-accident-one-injured-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident News: ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे प्राइवेट शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत; एक अन्य व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident News: ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे प्राइवेट शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत; एक अन्य व्यक्ति घायल
Fri, 02 Feb 2024 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 02 Feb 2024 05:10 PM IST
सार
Munger Hindi News: हेमजापुर ओपी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतक सूरज कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के मुंगेर के हेमजापुर ओपी क्षेत्र में मिर्जाचक लगमा के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने प्राइवेट शिक्षक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से प्राइवेट शिक्षक की नाजुक हालत में अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे हेमजापुर ओपी प्रभारी संजय कुमार ने घायल युवक को मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। फिर क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हेमजापुर ओपी क्षेत्र के बड़ी लगमा निवासी सूरज कुमार (25) के रूप में हुई है। सूरज कुमार एक प्राइवेट शिक्षक था। घटना के दौरान वह ट्यूशन पढ़ा कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी मिर्जाचक गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल और बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल मुंगेर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतकों के घरों पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर हेमजापुर ओपी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।