फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: One accused arrested in BJP leader's murder case, Santosh Kumar aka Bunty murder case

Bihar: BJP नेता की गोली मारकर हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य को दबोचने के लिए छापामारी कर रही पुलिस

Fri, 06 Sep 2024 05:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Sep 2024 05:48 PM IST
सार

Munger News: मुंगेर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। 

विज्ञापन
Munger News: One accused arrested in BJP leader's murder case, Santosh Kumar aka Bunty murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ बंटी सिंह हत्याकांड में शामिल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जमीन की दलाली करने वाले खेमका निवासी मुकेश मिश्रा के तौर पर हुई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह ने इसका खुलासा कर कहा कि पुलिस की अब तक की जांच में युवा नगर भाजपा अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ बंटी की हत्या का कारण जमीन की दलाली रहा है। मोबाइल कॉल ब्यौरे और गहन पूछताछ के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मीरा देवी नाम की महिला जो पहले वासुदेवपुर थानाक्षेत्र के आईटीसी मुंगेर के पास रहती थी, ने कुछ दिन पहले तारापुर आकर फंटूश के कहने पर तारापुर में जमीन खरीदी थी। महिला मुंगेर के अपने भूखंड को बेचने के लिए खेमका बस्ती के कुछ लोगों से बात चला रही थी। उक्त भूखंड को बेचने के दौरान जमीन की दलाली की रकम के लिए तथाकथित मुंगेर के मुकेश मिश्रा नाम के व्यक्ति से डील की गई थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस डील में फंटूश उर्फ बंटी रोड़ा बन रहे थे और अपनी कमीशन यानी दस लाख की रकम मांग रहे थे। इन्हीं बातों की पंचायत के लिए 31 अगस्त को वह लोग तारापुर स्थित घटनास्थल वाली जगह पर फंटूश से मिलने आए थे। इस दौरान गरमा-गरम बहस में उन लोगों के बीच में देख लेने की भी बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि फंटूश ने कहा था कि जो रकम मुझे मिलनी चाहिए, अगर वह नहीं मिली तो बिक्री नामा को रद्द समझें। इसके कारण ही फंटूश की हत्या भाड़े के अपराधियों द्वारा कर दिए जाने की बात जांच में अब तक सामने आई है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य और कॉल ब्यौरे के आधार पर खेमका निवासी मुकेश मिश्रा की गिरफ्तारी की गई है। मुकेश मिश्रा किसी प्रकार का रजिस्टर्ड ब्रोकर नहीं है। अन्य तथ्यों पर जांच जारी है। मुकेश मिश्रा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed