फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: Newly married woman became widow just a week after marriage, husband died by drowning in well

Bihar News: शादी के एक हफ्ते बाद ही विधवा हुई नवविवाहिता, पति की कुएं में डूबकर मौत; परिजनों में मातम

Fri, 06 Dec 2024 05:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Dec 2024 05:03 PM IST
सार

Munger News: मृतक के बहनोई ललन कुमार ने बताया कि शादी के बाद शशि और परिवार के अन्य सदस्य शनिवार को दिल्ली लौटने वाले थे। लेकिन गुरुवार को यात्रा से पहले रिश्तेदारों से मिलने गए थे, जहां यह हादसा हो गया।
 

विज्ञापन
Munger News: Newly married woman became widow just a week after marriage, husband died by drowning in well
पत्नी के साथ युवक शशि शर्मा (मृतक) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुंगेर जिले के शामपुर थानाक्षेत्र के गोबड्डा पंचायत के शिवपुर लौगांय गांव में 25 वर्षीय युवक शशि शर्मा की कुएं में डूबने से मौत हो गई। शशि शर्मा हाल ही में अपनी शादी के बाद दिल्ली लौटने की तैयारी कर रहा था। इस दुखद घटना ने उसके परिजनों और गांव वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

विज्ञापन

 
रिश्तेदार के यहां गया था युवक
जानकारी के मुताबिक, शशि शर्मा अपने छोटे भाई बिट्टू और बहनोई ललन कुमार के साथ गुरुवार को मंदारी गांव में एक रिश्तेदार से मिलने गया था। लौटते समय रास्ते में उसका पैर फिसल गया और वह एक गहरे कुआं में गिर गया। बहनोई ललन कुमार ने ग्रामीणों की मदद से शशि को कुएं से बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
25 नवंबर को हुई थी शादी
शशि शर्मा दिल्ली में फर्नीचर का काम करता था और अपनी शादी के लिए घर आया था। उसकी शादी 25 नवंबर को बांका जिले के झिकुलिया पंचायत में महेश शर्मा की बेटी प्रियंका कुमारी से हुई थी। शादी के महज एक हफ्ते बाद इस हादसे ने परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिल्ली लौटने की थी तैयारी
मृतक के बहनोई ललन कुमार ने बताया कि शादी के बाद शशि और परिवार के अन्य सदस्य शनिवार को दिल्ली लौटने वाले थे। दिल्ली में वह और शशि साथ में फर्नीचर बनाने का काम करते थे। गुरुवार को यात्रा से पहले रिश्तेदारों से मिलने गए थे, जहां यह हादसा हो गया।
 
परिवार और गांव में शोक
शशि की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके परिजन और गांव के लोग गहरे शोक में हैं। परिवार वालों का कहना है कि यह घटना उनके लिए असहनीय है, क्योंकि शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके घर में मातम छा गया।

 
वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में यह हादसा बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed