फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: Firing in a dispute over playing cricket in a mango orchard; Police recovered several shells

Bihar News: मुंगेर में क्रिकेट खेलने को लेकर गोलीबारी; बच्चों के विवाद में निकाले हथियार, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 24 Feb 2024 02:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 Feb 2024 02:10 PM IST
सार

Munger Hindi News: मुंगेर में क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों का विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने हथियार निकाल लिए और गोलीबारी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। तनाव के माहौल के बीच भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Munger News: Firing in a dispute over playing cricket in a mango orchard; Police recovered several shells
बागीचे में गोलीबारी के बाद मौके पर जमा हुई ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुंगेर से क्रिकेट खेलने को लेकर गोलीबारी किए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटरिया पंचायत के वार्ड संख्या 8 वाकरपुर में देर शाम मो. जमाल के आम के बगीचे में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। तभी गांव के एक युवक  खुर्शीद उर्फ मुन्ना (20) ने एक बच्चे की चप्पल तोड़ दी। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि गांव के कुछ युवकों ने मिलकर आम के बगीचे में फायरिंग शुरू कर दी। घटना की जानाकरी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष रूबी कांत कश्यप पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल पर तीन खोखे बरामद किए। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, आम के बागीचे में कुछ छोटे बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। हालांकि कुछ दिन पहले मो. खुर्शीद ने सभी बच्चों को बागीचे में क्रिकेट खेलने से मना किया था। खुर्शीद ने बच्चों से कहा था कि तुम लोगों द्वारा क्रिकेट खलने के दौरान आम के पेड़ों का मंजर झड़ जाएगा। लेकिन मो. खुर्शीद की हिदायत दरकिनार कर सभी बच्चे बागीचे में शुक्रवार को भी क्रिकेट खेल रहे थे। यह देख खुर्शीद ने क्रिकेट खेल रहे मो. साहेब के आठ वर्षीय बेटे आदिव की चप्पल तोड़ दी, इसके बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


बढ़ते विवाद को देख खुर्शीद, तनवीर और रेहान आदि ने घर जाकर हथियार लाकर दर्जनों राउंड फायरिंग शुरू कर दी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद तीनों यहीं नहीं रुके, वे घर के बाहर बैठे वार्ड पार्षद मो, फकरुद्दीन के घर पर गोली चलाने लगे। फिर तीनों लोग गोली चलाते हुए गांव के बाहर निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष रूबी कांत कश्यप ने बताया कि आम के बगीचे में गांव के छोटे-छोटे बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने बच्चों को क्रिकेट खेलने से मना किया कि आम का मंजर टूट जाएगा। इसी बात को लेकर बच्चों को खेलने से मना किया, जब बच्चे नहीं माने तो घर जाकर हथियार लाकर गोलीबारी करने लगे। उन्होंन कहा कि इस गोलीबारी की घटना में कोई लोग हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कई खोखे बरामद किए गए हैं और मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed