{"_id":"66f3c5fb295f44500a001bde","slug":"munger-news-eight-people-died-due-to-drowning-in-flood-water-in-24-hours-dm-avnish-kumar-appeals-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुंगेर में 24 घंटे में बाढ़ के पानी में डूबने से आठ लोगों की मौत, डीएम ने लोगों से की यह अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुंगेर में 24 घंटे में बाढ़ के पानी में डूबने से आठ लोगों की मौत, डीएम ने लोगों से की यह अपील
Wed, 25 Sep 2024 01:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:42 PM IST
सार
Munger News: जिले में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने जिलेवासियों से गंगा और अन्य नदी घाटों पर स्नान न करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान नदियों में फिसलन बढ़ जाती है, जिससे डूबने का खतरा अधिक हो जाता है।
विज्ञापन
बाढ़ के पानी और नदी में डूबकर जान गंवाने वाले बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर बाढ़ के पानी और गंगा में डूबने से चार प्रखंडों में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो युवक और कई बच्चे शामिल हैं। एक शव की अभी भी तलाश की जा रही है। जिले के सदर प्रखंड, बरियारपुर, टेटिया बंबर और हवेली खड़गपुर प्रखंड में ये घटनाएं हुईं, जिससे जिले में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सदर प्रखंड के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के हसनपुर निवासी अंकित कुमार (21) की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई। वह दोस्तों के साथ चिकदह पुल के पास स्नान करने गया था। गहरे पानी में डूबने के बाद उसे ग्रामीणों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुजफ्फरपुर के रहने वाले नमन सिंह (22) की सोझी घाट में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। वह मुंगेर में अपने रिश्तेदार के यहां आया था और स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गया। नमन का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जबकि टेटिया बंबर प्रखंड के बरदघट्टा गांव के निवासी निलेश कुमार की महाने नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। इस अलावा हवेली खड़गपुर प्रखंड के बढ़ौना पंचायत के गौड़ा गांव निवासी 12 वर्षीय करिश्मा कुमारी की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। वह शौच के लिए गई थी, तभी यह हादसा हुआ। वहीं, बरियारपुर प्रखंड के विजयनगर गांव में पंकज मंडल के पुत्र मनीष कुमार (11) की फोम की नाव से गिरने के बाद डूबने से मौत हो गई। जबकि पड़िया गांव में घर में घुसे बाढ़ के पानी में श्रुति कुमारी (3) की डूबने से मौत हो गई। वहीं, बरियारपुर प्रखंड में सोमवार की शाम को शिवाला के पास दो छात्र मुकुंद कुमार (14) और चाहत कुमार बाढ़ के पानी में बह गए थे। मंगलवार को गोताखोरों ने उनके शव बरामद किए।
विज्ञापन
जिले में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने जिलेवासियों से गंगा और अन्य नदी घाटों पर स्नान न करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान नदियों में फिसलन बढ़ जाती है, जिससे डूबने का खतरा अधिक हो जाता है। जिलाधिकारी ने सोझी घाट, बबुआ घाट और कष्टहरणी घाट समेत सभी घाटों पर स्नान करने से बचने की सलाह दी है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घाटों पर एनडीआरएफ के गोताखोरों को तैनात किया गया है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में माइकिंग के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी, ताकि लोग गंगा में स्नान न करें और किसी प्रकार की हानि से बचा जा सके। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।