फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News Dead body of person found in well was missing for a week

Munger News: कुएं में मिला एक व्यक्ति का शव, सप्ताह भर से था गायब, परिजनों ने चप्पल और टीशर्ट से की पहचान

Fri, 22 Mar 2024 06:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 06:46 PM IST
सार

बिहार के मुंगेर जिले में कुएं में एक व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति करीब एक सप्ताह से गायब था। वहीं, परिजनों ने चप्पल और टीशर्ट से पहचान की।

विज्ञापन
Munger News Dead body of person found in well was missing for a week
घटना स्थल पर मौजूद जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मनिया चौराहा फौजदारी बाजार स्थित एक कुएं में एक व्यक्ति का शव मिला है। वहीं, जब कुएं से दुर्गंध आ रही थी तो आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो कुएं में एक शव उतराता हुआ दिखा। उसके बाद लोगों ने कासिम  बाजार थाना को सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही कासिम बाजार थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कुएं से शव को निकाला। घटना की जानकारी जब सदर एसडपीओ राजेश कुमार को मिली तो मौका वारदात पर पहुंचे। जहां उन्होंने डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया और जांच शुरू की गई। वहीं, जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई कि कुएं में एक शव मिला है तो मनिया चौराहा निवासी अशोक शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को टीशर्ट और चप्पल से अपने बेटे की पहचान की।
विज्ञापन


अशोक शर्मा ने बताया कि उनका 30 वर्षीय छोटा पुत्र विक्की शर्मा है। एक सप्ताह से गायब था और हम लोग उसे ढूंढ रहे थे। उन्होंने कहा, विक्की शर्मा वेल्डिंग का काम करता था और तीन साल पूर्व अपने बड़े बेटे दीपक शर्मा (मृतक) की पत्नी सोनी देवी जो रिश्ते में बड़ी भाभी लगती है, उससे शादी किया था। लेकिन सोनी देवी के पुत्र राजा शर्मा को ये बात नागवार गुजर रही थी, जिसके कारण दो साल पहले मेरे बेटे पर हत्या करने की नियत से उस पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि मेरी बड़ी बहू की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी और शनिवार को दशकर्म है। वहीं, बड़ी बहू की मौत के दूसरे दिन से मेरा बेटा गायब था। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की हत्या मेरा पोता राजा शर्मा ने की है। हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।


सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली कि कुएं में एक व्यक्ति का शव है, जिसके बाद मौका वारदात पर पहुंचकर जांच की। शव को देखने पर ऐसा लगा कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि शव की पहचान कर ली गई है। मृतक के पिता द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी राजा शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed