फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: Argued with TTE for asking for ticket, stopped train and pelted stones; 3 accused arrested

Bihar News: टिकट मांगने पर टीटीई से बहस की, ट्रेन रोकी... फिर कर दिया पथराव; तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2024 08:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Sep 2024 08:49 PM IST
सार

Munger News: आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज मुकेश कुमार सेपट ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई वीडियो फुटेज के आधार पर की गई। फुटेज में तीनों आरोपियों को ट्रेन के वैक्यूम करने और पथराव करने का स्पष्ट प्रमाण मिला। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Munger News: Argued with TTE for asking for ticket, stopped train and pelted stones; 3 accused arrested
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में जमालपुर-किऊल रेलखंड के कजरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलएलटी) से गोड्डा आ रही ट्रेन (22312) के एसी कोच पर पथराव की घटना हुई। इस घटना ने रेलवे प्रशासन को अलर्ट कर दिया। इस कांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने धारा 153 और 141 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान नीतीश, गौरव और सूरज के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
यात्रियों के बीच बन गया था दहशत का माहौल
जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक किऊल स्टेशन पर एलएलटी-गोड्डा एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार हुए थे। जब ट्रेन के टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) ने उनसे टिकट मांगा तो तीनों ने टिकट दिखाने के बजाय टीटीई से बहस शुरू कर दी। टीटीई स्थिति को देखते हुए आगे बढ़ गया, लेकिन युवकों ने इस पर आपत्ति जताई और कजरा रेलवे स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन का वैक्यूम कर दिया (जिससे ट्रेन रुक जाती है) और टीटीई को खोजने लगे। टीटीई न मिलने पर तीनों युवक गुस्से में आ गए और एसी कोच पर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि, इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन

 
वीडियो फुटेज के आधार पर हुई गिरफ्तारी
आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज मुकेश कुमार सेपट ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई वीडियो फुटेज के आधार पर की गई। फुटेज में तीनों आरोपियों को ट्रेन के वैक्यूम करने और पथराव करने का स्पष्ट प्रमाण मिला। गिरफ्तार युवकों ने अपनी पूछताछ में स्वीकार किया कि उनकी मंशा कजरा स्टेशन पर टीटीई को उतारकर उससे मारपीट करने की थी। जब टीटीई नहीं मिला तो उन्होंने गुस्से में आकर पत्थरबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपियों की गिरफ्तारियों में आरपीएफ के एएसआई मोतीलाल, बी. मजूमदार और सुंदरम की अहम भूमिका रही। आरोपियों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed