फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: a truck crushed 2 people riding a scooty, both died, people blocked road

Bihar News: मुंगेर में ट्रक ने स्कूटी सवार दो लोगों को कुचला, दोनों की मौत से सड़क पर बवाल; वाहन चालक फरार

Wed, 20 Mar 2024 02:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Mar 2024 02:12 PM IST
सार

Munger News: तारापुर डीएसपी ने बताया कि खड़गपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग भोमसी पुल के पास ट्रक और स्कूटी में टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Munger News: a truck crushed 2 people riding a scooty, both died, people blocked road
मृतक मिस्त्री और घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी तथा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुंगेर जिले के खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के भोमसी पुल के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में गंभीर घायल दूसरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा कर जाम लगा दिया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरगंज निवासी मुन्ना तांती स्कूटी से सासन गांव निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान अमर चौधरी के साथ खड़गपुर बाजार में टाइल्स खरीदने जा रहा था। इस बीच भोमसी पुल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं, दूसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल जाने के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन




वहीं, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और खड़गपुर-बरियारपुर मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों ने बताया कि सेवानिवृत्त जवान अमन चौधरी सुबह टाइल्स मिस्त्री मुन्ना तांती को साथ लेकर स्कूटी से खड़गपुर बाजार में टाइल्स खरीदने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गए। परिजनों का कहना है भोमसी पुल पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, क्योंकि कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापुर के डीएसपी सिंधु शेखर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। फिर मृतक के परिजन को समझा-बुझाकर जाम हटाने की कोशिश करने लगे। उन्होंने बताया कि खड़गपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग भोमसी पुल के पास ट्रक और स्कूटी में टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed