{"_id":"660e52c8cd467fcceb0c2a8d","slug":"munger-news-a-drunk-youth-entered-the-temple-and-broke-the-idol-of-bajrangbali-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Munger News: नशे में धुत युवक ने तोड़ी बजरंगबली की मूर्ति, पुलिस के आते ही हुआ फरार, गांव वालों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Munger News: नशे में धुत युवक ने तोड़ी बजरंगबली की मूर्ति, पुलिस के आते ही हुआ फरार, गांव वालों ने पकड़ा
Thu, 04 Apr 2024 12:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:42 PM IST
सार
गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस करती रही आरोपी छोटू पासवान की तलाश। पुलिस के जाते ही आरोपी फिर मंदिर में गया और फिर से मूर्ति को तोड़ने लगा।
विज्ञापन
आरोपी को पकड़कर ले जाते गांव वाले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरियारपुर थाना क्षेत्र के अखाड़ा टोला रतनपुर में एक शराबी ने मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ दी। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पूछताछ में लोगों ने बताया कि मूर्ति तोड़ने वाला जुगल पासवान का पुत्र छोटू पासवान है। छोटू पासवान के घर सहित आसपास खोजबीन की गई परंतु वह कहीं भी नहीं मिला। उसके बाद पुलिस वापस आ गई। पुलिस के जाते ही आरोपी छोटू पासवान बजरंगबली मंदिर में गया और फिर से मूर्ति को तोड़ने लगा।
विज्ञापन
इस बाद उप सरपंच मुकेश कुमार यादव और पंच सदस्य अविनाश कुमार सोरेन ने उसे पकड़ लिया और बरियारपुर पुलिस को फोन किया। पुलिस दोबारा घटनास्थल पहुंची और आरोपी को पकड़ कर ले गई। आरोपी को मेडिकल जांच करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर ले जाया गया।
विज्ञापन
बता दें कि बजरंगबली की मूर्ति काशी से मंगाकर मंदिर में स्थापित की गई थी। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि छोटू कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार छोटू ने पूछताछ में बताया कि दोस्तों से विवाद हुआ था इस वजह से नशे की हालत में उसने हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित कर दिया।
विज्ञापन