फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   munger mini gun factory busted illegal arms manufacturing tarapur diara bihar

Bihar News: अवैध हथियारों की फैक्ट्री ध्वस्त, दो पुराने अपराधी फिर आए पुलिस के शिकंजे में

Fri, 26 Dec 2025 07:28 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 07:28 AM IST
सार

मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा पार तारापुर दियारा इलाके में मुंगेर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में अवैध हथियार निर्माण की मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
munger mini gun factory busted illegal arms manufacturing tarapur diara bihar
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार तारापुर दियारा इलाके में अवैध हथियार निर्माण के एक बड़े अड्डे का खुलासा किया गया है। इस दौरान पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अवैध हथियार बना रहे तीन कारीगरों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तारापुर दियारा इलाके में कुछ लोग मिलकर अवैध हथियारों की मिनी फैक्ट्री चला रहे हैं और विभिन्न प्रकार के हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, सशस्त्र बल और बिहार एसटीएफ के जवान शामिल थे।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि संयुक्त टीम ने तारापुर दियारा इलाके में छापेमारी कर तीन अभियुक्तों छबीला सिंह, सौरभ कुमार और सिंटू कुमार को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7 बेस मशीन, 2 पिस्टल, 1 अर्धनिर्मित देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 2 ड्रिल मशीन, 2 मैगजीन और 3 अर्धनिर्मित मैगजीन सहित हथियार निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में उपक्रम बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ कुमार पहले भी मई 2025 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री के एक मामले में जेल जा चुका है, जबकि सिंटू कुमार अगस्त 2023 में बरियारपुर थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री के मामले में जेल जा चुका है। तीनों अभियुक्त पेशेवर कारीगर हैं और हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद कुछ माह पूर्व दियारा इलाके में फिर से अवैध हथियार निर्माण का काम शुरू कर दिया था।



पढे़ं: कार से ओवरटेक कर ट्रक लूट की साजिश, खलासी की सूझबूझ से बची बड़ी वारदात

एसपी ने यह भी बताया कि जिस स्थान पर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, वहां पहुंचने के लिए पुलिस टीम को करीब तीन घंटे पैदल चलना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस सफल कार्रवाई में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस अवैध धंधे में कई अन्य लोगों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और जल्द ही सभी संबंधित लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed