{"_id":"677e81e03cf6904e360c34e6","slug":"munger-headmaster-died-after-being-hit-by-truck-villagers-create-ruckus-by-blocking-road-compensation-demand-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ट्रक ने प्रधानाध्यापक को रौंदा, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर जाम लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ट्रक ने प्रधानाध्यापक को रौंदा, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर जाम लगाकर किया हंगामा
Wed, 08 Jan 2025 07:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 08 Jan 2025 07:17 PM IST
सार
Munger News: मुंगेर में मिक्सर ट्रक ने स्कूल जा रहे प्रधानाध्यापक को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसे लेकर उनके परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर जाम लगाकर हंगामा किया, जिससे यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में मुंगेर-भागलपुर एनएच-80 पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक गौरीशंकर बिहारी (52) की मौत हो गई। यह हादसा बरियारपुर के बंगाली टोला के पास हुआ, जहां सड़क निर्माण कार्य में लगे मिक्सर ट्रक ने पीछे से स्कूटी सवार प्रधानाध्यापक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्वजनों और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर घोरघट के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
सड़क हादसा और मौत का कारण
जानकारी के मुताबिक, गौरीशंकर बिहारी बरियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय फुलकिया कल्याणपुर में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे। वह सुबह स्कूटी से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान सड़क निर्माण में लगे ट्रक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रधानाध्यापक स्कूटी समेत ट्रक के नीचे घिसटते चले गए। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर उन्हें गंभीर अवस्था में सुल्तानगंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
स्वजनों और ग्रामीणों का आक्रोश
मृत्यु की खबर मिलते ही स्वजन और ग्रामीणों ने बरियारपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर घोरघट के पास सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग करते हुए जोरदार हंगामा किया। इस जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने दिया मुआवजे का आश्वासन
घटना की सूचना मिलने पर बरियारपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए काफी प्रयास किया और मुआवजे का आश्वासन देकर जाम को खत्म कराया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ।
परिवार में छाया मातम
गौरीशंकर बिहारी की मौत ने उनके परिवार और गांव में गहरा शोक पैदा कर दिया है। उनकी पत्नी शशिकला देवी और दो बेटों व दो बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मृतक को एक ईमानदार और समर्पित शिक्षक के रूप में याद किया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुआवजे के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।