{"_id":"67432713582bc5aaf30634ce","slug":"munger-crime-woman-killed-by-hitting-with-brick-police-busy-investigating-case-sensation-spread-in-area-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: महिला की ईंट से कूच कर हत्या, दुष्कर्म का विरोध करने पर जान लेने की आशंका; घटना से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: महिला की ईंट से कूच कर हत्या, दुष्कर्म का विरोध करने पर जान लेने की आशंका; घटना से फैली सनसनी
Sun, 24 Nov 2024 06:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:46 PM IST
सार
Munger Crime: थाना प्रभारी वीरभद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस हत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मृतका उमा देवी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुंगेर जिले के बरियारपुर थानाक्षेत्र स्थित हटिया के पास एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का नाम उमा देवी (40) था, जो पड़िया गांव निवासी शंकर रजक की पत्नी बताई गई है। महिला की हत्या ईंट से कुचले जाने के कारण हुई है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) भागलपुर की दो सदस्यीय टीम ने मौके से सबूत जुटाए। इसके साथ ही पुलिस ने स्वान दस्ता भी घटनास्थल पर भेजा है।
विज्ञापन
ईंट भट्ठा के पीछे मिला शव
मृतका के बेटे बिट्टू ने बताया कि उनकी मां प्रतिदिन सुबह चार बजे काम करने के लिए दूसरों के घरों में जाती थी। रविवार को भी वह अन्य दिनों की तरह सुबह चार बजे काम पर निकली थी। कुछ समय बाद स्वजनों को सूचना मिली कि उमा देवी का शव हटिया के पास स्थित ईंट भट्ठा के पीछे जलकर के पास पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
दुष्कर्म की कोशिश किए जाने की आशंका
पुलिस ने बताया कि शव के पास से महिला का मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया होगा और विरोध करने पर अपराधियों ने ईंट से महिला के सिर और चेहरे को कूच कर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी वीरभद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस हत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला के परिवार में तीन पुत्री और एक पुत्र हैं। उमा देवी का पति रेलगाड़ी में मूंगफली बेचने का काम करता है। पुलिस अब तक किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार जांच जारी है।