फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger: A student going home from coaching died due to electrocution from electric wire that fell on road

Bihar News: सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से बच्चे की मौत; कोचिंग से घर जा रहा था छात्र

Fri, 09 Feb 2024 02:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 09 Feb 2024 02:24 PM IST
सार

Munger Hindi News: मुंगेर में कोचिंग से घर जा रहे मासूम छात्र की सड़क पर बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन दो बाद तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। परिजनों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Munger: A student going home from coaching died due to electrocution from electric wire that fell on road
मृत बच्चा छोटू कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मुंगेर में कोचिंग करके घर जा रहे एक 10 वर्षीय छात्र की सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह घटना जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के शामपुर ओ पी के बागेश्वरी गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन में बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई। लेकिन घटना के दो घंटे अधिक बीत जाने के बाद भी कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान बागेश्वरी निवासी अनिल मंडल के बेटे छोटू कुमार (10) के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक के परिजन ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त की। मृत बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चा कोचिंग से पढ़ कर घर जा रहा था। उसी दौरान सड़क पर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत की लाइन जाकर काटी गई। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने आगे बताया कि न तो अभी तक विद्युत विभाग का कोई अधिकारी या कर्मी आए हैं और न ही स्थानीय पुलिस आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed