फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger: 2 youths drowned while taking selfie while bathing in Ganga, divers and SDRF team engaged in search

Bihar News: गंगा में स्नान के दौरान सेल्फी लेते वक्त दो युवक डूबे, गोताखोर और एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी

Sat, 01 Mar 2025 01:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Mar 2025 01:17 PM IST
सार

Munger News: पुलिस ने बताया कि प्रशासन ने एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम को युवकों की तलाश में लगाया है। पूरे इलाके में इस घटना के बाद गमगीन माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Munger: 2 youths drowned while taking selfie while bathing in Ganga, divers and SDRF team engaged in search
दोनों युवकों की खोजबीन में जुटे गोताखोर और एसडीआरएफ टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड में गंगा स्नान के दौरान सेल्फी लेने की कोशिश दो युवकों की जान पर भारी पड़ गई। शिवकुंड गंगा घाट पर यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब दो युवक स्नान के दौरान सेल्फी लेने लगे और गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूब गए।

विज्ञापन

 
गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम जुटी खोजबीन में
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय हेमजापुर थाना और धरहरा प्रखंड के अंचलाधिकारी बीरेंद्र कुमार को दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अब तक युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन



 
परिवार में मचा कोहराम
डूबने वाले दोनों युवक रिश्ते में फुफेरे और ममेरे भाई बताए जा रहे हैं। 24 वर्षीय बिट्टू कुमार, मधेपुरा जिले के निहालपट्टी निवासी भवानंद झा का पुत्र था, जबकि 18 वर्षीय सत्यम उर्फ कालू, मुंगेर जिले के कुमारसार राजपुर निवासी रंजीत झा का पुत्र था। दोनों शुक्रवार को अपने रिश्तेदार शिवकुंड निवासी मोहन मिश्रा के घर आए थे। बिट्टू अपनी भाभी के घर मिलने आया था, वहीं सत्यम अपनी नानी के घर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों के अनुसार, दोनों युवक शनिवार को अपने घर लौटने वाले थे। लेकिन उससे पहले वे शिवकुंड गंगा घाट पर स्नान करने चले गए। स्नान के दौरान मोबाइल से सेल्फी लेने की कोशिश में यह हादसा हो गया। परिजनों ने बताया कि बिट्टू प्राइवेट जॉब करता था, जबकि सत्यम अभी छात्र था।



 
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
धरहरा अंचलाधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन ने एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम को युवकों की तलाश में लगाया है। पूरे इलाके में इस घटना के बाद गमगीन माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और गहरे पानी में न जाने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed