{"_id":"65f1341a57af4404810e7cb7","slug":"miscreants-shot-student-during-robbery-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: लूटपाट के दौरान बदमाशों ने छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: लूटपाट के दौरान बदमाशों ने छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 13 Mar 2024 10:35 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:35 AM IST
सार
Bihar News; बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां लूटपाट के दौरान एक छात्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घायल अवस्था में छात्र को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गुप्ता बांध के समीप की है। घायल छात्र की पहचान कैथमा गांव के रहने वाले सूरज कुमार के रूप में हुई है। घायल छात्र ने बताया कि शाम को वह आर्मी की दौड़ लगाकर दोस्त के यहां रामदीरी गांव फॉर्म भरने के लिए गया था। जब छात्र फॉर्म भरकर वापस अपने लौट रहा था, तभी गुप्ता लखमिनिया बांध पर चार-पांच की संख्या में अपराधियों ने छात्र को घेर लिया और लूटपाट करने लगे।
जांच में जुटी पुलिस
जब लूटपाट का विरोध छात्र के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने गोली चला दी। इस दौरान गोली छात्र के सर के पास जा लगी। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में छात्र के परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया जहां इलाजरत है। वहीं इस घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को लगी। मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।