{"_id":"661247849235b0c3e604ca29","slug":"miscreants-looted-the-young-man-in-begusarai-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Begusarai: बदमाशों ने युवक के साथ की लूटपाट, विरोध करने पर जमकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Begusarai: बदमाशों ने युवक के साथ की लूटपाट, विरोध करने पर जमकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 07 Apr 2024 12:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:43 PM IST
सार
Begusarai: बेगूसराय में अपराधियों का हौसला लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर अपराधियों ने एक व्यक्ति से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। जब लूटपाट का विरोध व्यक्ति के द्वारा किया गया तो नाराज अपराधियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं अपराधी की पिटाई से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के मनियप्पा गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के गोदरगामा गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार के रूप में की गई है। घायल कृष्ण कुमार ने बताया है कि हम अपने साइकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए बाजार जा रहे थे। तभी रास्ते में चार की संख्या में अपराधी आया और घेर लिया लूटपाट करने लगा।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जब लूटपाट का मेरे द्वारा विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने बताया है कि उसके पास तकरीबन 3 हजार रुपये कैश और मोबाइल था। उसको भी अपराधियों के द्वारा लूट लिया गया। फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा मटिहानी थाना पुलिस को दी। मौके पर मटिहानी थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में मटिहानी थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया है कि एक व्यक्ति से लूटपाट का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन